वेस्टइंडीज दौरा केएस भरत के लिए टीम इंडिया के साथ आखिरी दौरा साबित हो गया तो?
टीम इंडिया वेस्टइंडीज के खिलाफ खेलेगी 2 टेस्ट मैचों की सीरीज।
अद्यतन - जुलाई 2, 2023 4:45 अपराह्न

ऋषभ पंत सड़क हादसे में चोटिल होने के बाद से क्रिकेट से दूर चल रहे हैं, जिसका टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा फायद केएस भरत को हो रहा है। जहां ये खिलाड़ी टीम इंडिया के साथ हर एक टेस्ट मैच खेल रहा है, लेकिन भरत अभी तक खुद को लाल गेंद के खिलाफ साबित नहीं कर पाए हैं और वेस्टइंडीज दौरे पर उन्हें अपना बल्ला चलाना ही होगा।
कब हुआ था केएस भरत का डेब्यू?
केएस भरत वैसे तो टीम इंडिया के साथ काफी समय से हर टेस्ट सीरीज के लिए ट्रेवल कर रहे थे, लेकिन उन्हें पंत के होते हुए डेब्यू का कभी मौक नहीं मिला था। अब ऋषभ पंत चोटिल हैं, तो भरत टीम की पहली पसंद हैं। वहीं इस साल ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी में भरत ने अपना डेब्यू किया था और इस दौरान उनका परिवार भी मैदान पर मौजूद था, साथ ही उस मैच में सूर्यकुमार यादव का भी डेब्यू हुआ था।
केएस भरत के लिए वेस्टइंडीज दौरा होगा करो या मरो जैसा
*टीम इंडिया वेस्टइंडीज के खिलाफ खेलेगी 2 टेस्ट मैचों की सीरीज।
*टीम में जगह बचाने के लिए केएस भरत को इस सीरीज में बनाने होंगे रन।
*अगर वेस्टइंडीज के खिलाफ भी फेल हुए केएस, तो फिर बढ़ सकती है मुश्किल।
*ऐसे में फिर टीम की पहली पसंद बन जाएंगे युवा खिलाड़ी ईशान किशन।
वेस्टइंडीज रवाना होने से पहले केएस भरत की तस्वीर
कप्तान रोहित शर्मा भी पहुंच गए हैं वेस्टइंडीज
ईशान किशन को भी है अपनी बारी का इंतजार
दूसरी ओर युवा विकेटकीपर-बल्लेबाज ईशान किशन टीम इंडिया से वनडे और टी20 क्रिकेट खेलते हैं, लेकिन अभी तक उनका टेस्ट क्रिकेट में डेब्यू नहीं हुआ है। पंत के ना होने पर केएस भरत और ईशान टीम इंडिया की टेस्ट टीम में चुने जा रहे हैं, लेकिन मौका सिर्फ भरत को ही मिल रहा है। ऐसे में ईशान किशन भी वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट टीम में चुने गए हैं और भरत के फेल होने पर उन्हें मौका मिल सकता है।