टी-20 वर्ल्ड कप 2022 से पहले ऑस्ट्रेलिया बनाम इंग्लैंड T20I सीरीज में अपना सर्वश्रेष्ठ देना चाहते हैं फिल साल्ट - क्रिकट्रैकर हिंदी

टी-20 वर्ल्ड कप 2022 से पहले ऑस्ट्रेलिया बनाम इंग्लैंड T20I सीरीज में अपना सर्वश्रेष्ठ देना चाहते हैं फिल साल्ट

ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच तीन T20I मैच क्रमशः 9, 12 और 14 अक्टूबर को खेले जाने हैं।

Phil Salt (Image Source: Getty Images)
Phil Salt (Image Source: Getty Images)

ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड आगामी आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप 2022 के लिए अपनी तैयारियों को अंतिम रूप देने के लिए 9 अक्टूबर से तीन मैचों की T20I सीरीज में आपस में भिड़ेंगे, और मेहमान टीम के सलामी बल्लेबाज फिल साल्ट का उद्देश्य इस T20I सीरीज में बल्ले के साथ बेहतरीन प्रदर्शन करना हैं।

दाएं-हाथ के बल्लेबाज आगामी टी-20 वर्ल्ड कप 2022 में इंग्लैंड की प्लेइंग इलेवन में अपनी दावेदारी मजबूत करना चाहते हैं, जिसके लिए वह ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आगामी T20I सीरीज में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन देना चाहते हैं। ऑस्ट्रेलिया बनाम इंग्लैंड T20I सीरीज का पहला मैच 9 अक्टूबर को पर्थ में खेला जाना है, जहां फिल साल्ट बीबीएल (BBL) में कुछ मैच खेल चुके हैं, और उन्हें उम्मीद है कि यह अनुभव आगामी सीरीज में उनकी मदद करेगा।

टी-20 वर्ल्ड कप 2022 से पहले बेहतरीन प्रदर्शन करना चाहते हैं फिल साल्ट

फिल साल्ट ने रिपोर्टर्स को बताया: “मैं उम्मीद कर रहा हूं कि पर्थ में पिच तेज और उछालभरी होगी। यह बल्लेबाजी के लिए अच्छा विकेट है, और मेरे क्रिकेट खेलने की शैली के अनुकूल है। यहां बॉउंड्री भी काफी बड़ी-बड़ी स्क्वायर की होती हैं, जो आम तौर पर उन लोगों को सूट करती हैं जो विकेट के मजबूत स्क्वायर होते हैं।

हम यहां यह T20I सीरीज जीतने के लिए आए हैं, और हमारी नजर टी-20 वर्ल्ड कप 2022 के खिताब पर है। मुझे लगता है कि इंग्लैंड के लिए पाकिस्तान में सीरीज जीतने के बाद जीत की लय को जारी रखना बहुत जरूरी है। हालांकि, ऑस्ट्रेलिया को उन्ही के घर में हराना बहुत मुश्किल है, लेकिन हम ऐसा कर सकते है।”

आपको बता दें, ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच दूसरा और तीसरा T20I मैच क्रमशः 12 और 14 अक्टूबर को कैनबरा के मनुका ओवल में खेले जाएंगे, जबकि जोस बटलर की अगुआई वाली टीम अपने टी-20 वर्ल्ड कप 2022 अभियान की शुरुआत 22 अक्टूबर को अफगानिस्तान के खिलाफ पर्थ के ऑप्टस स्टेडियम में करेगी।

close whatsapp