IPL फेज-2 के दौरान कोरोना की चपेट में आने पर अब क्या होगा?

19 सितंबर से यूएई में खेले जाएंगे लीग के बचे हुए 31 मैच।

Advertisement

IPL Auction 2021. (Photo Source: IPL/BCCI)

जल्द ही IPL फेज-2 की शुरूआत होने जा रही है, जिसे लेकर तैयारियां जोरों पर हैं। BCCI अप्रैल-मई में हुए IPL की गलतियों को नहीं दोहराना चाहता, जिसे लेकर बोर्ड ने कुछ नए नियम बनाए हैं। आपको बता दें कि, IPL फेज- 1 कोरोना के कारण बीच में ही रद्द कर दिया गया था।

Advertisement
Advertisement

IPL फेज-2 के लिए क्या हैं BCCI के नए नियम

दरअसल, IPL फेज-2 को लेकर एक हेल्थ एडवाइजरी जारी की गई है, जिसमें बोर्ड सभी तरह की एहतियात बरत रहा है। साथ ही इस बार IPL के लिए बबल टू बबल भी खिलाड़ियों को ट्रांसफर हो सकेगा और उन्हें अलग से क्वारंटीन नहीं होगा पड़ेगा।

*नई एडवाइजरी के मुताबिक IPL फेज-2 में कोरोना की चपेट में आने पर 10 दिन होना होगा आइसोलेट।
*इस दौरान कोरोना संक्रमित खिलाड़ी\स्टाफ मेंबर के होंगे 2 कोरोना टेस्ट।
*आइसोलेशन के 9वें और 10वें दिन होंगे ये कोरोना टेस्ट।
*बायो बलल में वापस जाने के लिए ये दोनों टेस्ट आने चाहिए नेगेटिव।

इस बार कितने बायो बबल?

*IPL फेज-2 के लिए कुल 14 बायोसिक्योर बबल बनने हैं।
*सख्त नियमों को ध्यान में रखते हुए 8 टीम बबल बनेंगे।
*वहीं तीन अन्य बबल मैच अधिकारियों के लिए और अन्य तीन ब्रॉडकास्टरों-कमेंटेटरों के लिए।

एक नजर IPL फेज-2 के आगाज पर

IPL फेज-2 का आगाज एक बार फिर यूएई में होने जा रहा है, साल 2020 का भी पूरा आईपीएल यूएई में खेला गया था। वहीं इस बार यूएई में मैचों के दौरान दर्शकों को भी एंट्री मिल सकती है। जिसे लेकर तैयारियां की जा रही है, वहीं अब टीमों का यूएई में भी पहुंचना शुरू हो जाएगा। साथ ही खिलाड़ी इस बार भी पहले की तरह प्राइवेट फ्लाइट में ही जाएंगे।

*यूएई में जाएंगे कुल 31 मैच।
*19 सितंबर से शुरू होंगे मैच।
*इस दौरान सख्त बायो बबल में रहेंगी टीमें।
*फेज-1 के दौरान कई खिलाड़ी हुए थे कोरोना पॉजिटिव।

Advertisement