NZ vs IND: ऑकलैंड में कुछ इस प्रकार हैं भारतीय क्रिकेट टीम के वनडे स्टैट्स 

NZ vs IND: ऑकलैंड में कुछ इस प्रकार हैं भारतीय क्रिकेट टीम के वनडे स्टैट्स 

न्यूजीलैंड और भारत के बीच पांच मैचों की वनडे सीरीज का पहला मैच 4 नवंबर को ऑकलैंड में खेला जाएगा

NZ vs IND (Image Credit- Twitter X)
NZ vs IND (Image Credit- Twitter X)

भारतीय क्रिकेट टीम इस समय न्यूजीलैंड दौरे पर है। पांच मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज के बाद, अब पांच मैचों की वनडे सीरीज की बारी है। इसके बाद दो मैचों की टेस्ट सीरीज भी दोनों टीमों के बीच खेली जाएगी।

टी20 सीरीज को टीम इंडिया ने 3-2 से अपने नाम किया था। तो वहीं, कुछ ऐसा ही प्रदर्शन मैन इन ब्लू 4 नवंबर, बुधवार से शुरू होने वाली पांच मैचों की वनडे सीरीज में करना चाहेगी। लंबे इंतजार के बाद भारतीय टीम की ओर से रोहित शर्मा और विराट कोहली की जोड़ी एक्शन में नजर आएगी।

पांच मैचों की वनडे सीरीज का पहला मैच 4 नवंबर को ऑकलैंड के ईडन पार्क में खेला जाएगा। इस मैच में दोनों ही टीमों की नजर जीत हासिल कर, सीरीज में बढ़त बनाने पर होंगी। खैर, इस खबर में हम आपको टीम इंडिया के ऑकलैंड में वनडे मैचों के प्रदर्शन के बारे में बताने जा रहे हैं।

कुछ ऐसा है ऑकलैंड में भारत का वनडे प्रदर्शन

बता दें भारतीय क्रिकेट टीम ने ऑकलैंड के ईडन पार्क मैदान पर खबर लिखे जाने तक कुल 11 मैचों में हिस्सा लिया। इस दौरान भारतीय टीम को चार मैचों में जीत मिली, तो 6 मैचों में उसे हार का सामना करना पड़ा है। इस मैदान पर दोनों टीमों के बीच सबसे पहला मैच 22 फरवरी, 1976 को खेला गया था।

जबकि आखिरी बार टीम इंडिया ने साल 2022 के न्यूजीलैंड दौरे पर भी एक वनडे मैच इस मैदान पर खेला था। 25 नवंबर, 2022 को ऑकलैंड में तीन मैचों की वनडे सीरीज के पहले मुकाबले में न्यूजीलैंड ने भारत को 7 विकेट से करारी शिकस्त दी थी।

मैच खेले 11
जीते 4
हारे 6
टाई 1
सबसे पहला मैच फरवरी 22, 1976
हालिया मैच नवंबर 25, 2022

ये भी पढ़ें – 3 बड़े कारण! ऋतुराज गायकवाड़ को टीम इंडिया की टेस्ट टीम में मौका क्यों मिलना चाहिए?

close whatsapp