BCCI को क्या दिखाने की कोशिश कर रहे हैं, सरफराज खान अपने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए? - क्रिकट्रैकर हिंदी

BCCI को क्या दिखाने की कोशिश कर रहे हैं, सरफराज खान अपने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए?

फैन्स के साथ हर अपडेट इंस्टा पर शेयर करते हैं सरफराज खान।

Sarfaraz Khan (Image Credit- Instagram)
Sarfaraz Khan (Image Credit- Instagram)

इन दिनों क्रिकेट के गलियारों में सरफराज खान की काफी बात हो रही है, जिसका कारण है वेस्टइंडीज दौरे के लिए सरफराज का टीम इंडिया में चयन ना होना। एक ओर कई पूर्व दिग्गज खिलाड़ियों ने सरफराज का चयन ना होने पर नाराजगी जताई थी, तो दूसरी ओर ये खिलाड़ी भी सोशल मीडिया के जरिए अपना गुस्सा निकाल रहा है और अब खान खुद को खुश दिखाने की कोशिश में लगे हुए हैं।

सौरव गांगुली ने भी दिया है सरफराज खान का साथ

घरेलू क्रिकेट में सरफराज खान के नाम कई रिकॉर्ड हैं, साथ ही हर सीजन वो सिर्फ शतकों में ही डील करते हैं। लेकिन उसके बाद भी वो टीम इंडिया में एंट्री नहीं कर पाए हैं, वहीं अब दादा यानी की सौरव गांगुली ने भी इस खिलाड़ी को लेकर अपनी राय रखी है। गांगुली ने कहा की उन्हें सरफराज खान के लिए बहुत ही बुरा लगता है क्योंकि जिस तरीके से खान ने पिछले 3 सालों में रन बनाए हैं, उसे देखते हुए युवा बल्लेबाज को मौका जरूर मिलना चाहिए था।

सरफराज खान खुद को खुश दिखाने की कोशिश में लगे हैं।

*फैन्स के साथ हर अपडेट इंस्टा पर शेयर करते हैं सरफराज खान।
*इन दिनों लगातार अभ्यास के वीडियो लगा रहे हैं इंस्टा स्टोरी पर।
*वहीं अब अपनी एक कूल तस्वीर पोस्ट की हैं सरफराज ने इंस्टा पर।
*इस तस्वीर में ये खिलाड़ी किसी मॉडल से कम नहीं लग रहा है।

सोशल मीडिया पर सरफराज खान की नई तस्वीर

 

View this post on Instagram

 

A post shared by SARFARAZ KHAN (@sarfarazkhan97)

अपने रिकॉर्ड भी खुद ही पोस्ट करता है ये बल्लेबाज

 

View this post on Instagram

 

A post shared by SARFARAZ KHAN (@sarfarazkhan97)

कब से शुरू होगा टीम इंडिया का वेस्टइंडीज दौरा?

वहीं टीम इंडिया ने WTC फाइनल के बाद से क्रिकेट नहीं खेला है और टीम को एक लंबा ब्रेक मिला है, जो खत्म होने वाला है। अब टीम इंडिया का वेस्टइंडीज का दौरा करेगी, जिसकी शुरूआत अगस्त महीने में होगी और पहले टेस्ट सीरीज खेली जाएगी। टेस्ट सीरीज के बाद वनडे और टी20 सीरीज होगी।

यहां देखें- खिलाड़ियों की SOCIAL MEDIA से जुड़ी सभी खबरें

close whatsapp