‘IPL वाला रूल है क्या…’, दुबे को पड़ी डांट तो केएल राहुल ने रोहित शर्मा से पूछा ये सवाल, वीडियो वायरल
भारत और श्रीलंका के बीच पहला वनडे मुकाबला ड्रा रहा। अब दोनों टीमें 4 अगस्त को अपना दूसरा वनडे मैच खेलेंगे।
अद्यतन - अगस्त 3, 2024 1:39 अपराह्न

भारत और श्रीलंका के बीच 3 मैचों की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला कल शुक्रवार को कोलंबो में खेला गया। यह मुकाबला काफी रोमांचक रहा और टाई पर जाकर समाप्त हुआ। वहीं मुकाबले के दौरान रोहित शर्मा का एक मजेदार कमेंट स्टंप माइक पर कैद हो गया। इससे पहले भी रोहित कई बार चुटीले कमेंट करते हुए स्टंप माइक पर पकड़े गए हैं।
शिवम दुबे को पड़ी रोहित से डांट
दरअसल, श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था और पारी के 14वें ओवर की चौथी गेंद पर रोहित का यह चुटीला कमेंट सुनने को मिला। बता दें कि शिवम दुबे ने कुछ ही गेंद पहले अपना पहला वनडे विकेट चटकाया था और 14वें ओवर में उनकी चौथी गेंद बल्लेबाज पथुम निसांका के बल्ले के करीब से होते हुए लेग साइड से विकेटकीपर के दस्तानों तक पहुंची।
ऐसा लगा कि गेंद बल्लेबाज के बैट को छूकर निकली, इसलिए भारतीय खिलाड़ियों ने जोरदार अपील की। हालांकि, अंपायर ने नॉट आउट का फैसला सुनाया और वाइड का इशारा किया।
वहीं इस पूरे घटनाक्रम का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें शिवम दुबे को रोहित से यह कहते हुए सुना जा सकता है कि उन्होंने एक आवाज सुनी है। इस पर रोहित ने उन्हें डांटते हुए समझाया कि, “तुम्हें तो ये बोलना चाहिए कि बल्ला लगा है या पैड लगा है। वो बस बोल रहा है 100% आवाज आया।”
केएल राहुल ने रोहित शर्मा से पूछा क्या आईपीएल वाला रिव्यू मिलेगा
यही नहीं वीडियो में केएल राहुल को यह कहते हुए सुना जा सकता है कि, “आईपीएल वाला सिस्टम है क्या?, आईपीएल में वाइड बच जाता है ना, इसी के लिए बोल रहा है वो।” यह वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है और इस पर फैन्स अपनी-अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।
आपको बता दें कि, केवल आईपीएल में वाइड के लिए DRS का नियम है। यह नियम अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में लागू नहीं होता है। भारत और श्रीलंका के बीच पहला मैच ड्रॉ होने के बाद अब दोनों टीमें 4 अगस्त को दूसरा वनडे मैच में भिड़ेंगी।।
देखें वीडियो
"IPL me wide bach jaata hai na, issi liye bol raha hai wo"
KL Rahul to Rohit Sharma on Dube's appeal for down the leg catch. 🤣 pic.twitter.com/n8fT4gJufl
— 45. (@45Devote) August 2, 2024