हरभजन इंजमाम उल

हरभजन के खिलाफ बोलना इंजमाम उल हक को पड़ा भारी, भज्जी ने ट्वीट कर दिया करारा जवाब

जाहिर तौर पर इन आलोचनाओं से पाकिस्तान के फैंस और क्रिकेटर्स खुश नहीं थे

Harbhajan Singh. (Image Source: Twitter)
Harbhajan Singh. (Image Source: Twitter)

पिछले कुछ हफ्तों में वीरेंद्र सहवाग और इरफान पठान सहित पूर्व भारतीय क्रिकेटरों ने वनडे वर्ल्ड कप में पाकिस्तानी टीम के प्रदर्शन की खुलकर आलोचना की थी। पाकिस्तान 2023 विश्व कप के ग्रुप चरण में नौ मैचों में चार जीत के साथ टूर्नामेंट में पांचवें स्थान पर रहा था और वो सेमीफाइनल में भी अपनी जगह पक्की नहीं कर पाए थे।

जाहिर तौर पर इन आलोचनाओं से पाकिस्तान के फैंस और क्रिकेटर्स खुश नहीं थे और वो भी लगातार भारतीय खिलाड़ियों को लेकर कुछ न कुछ बयान दे रहे थे। पाकिस्तान की ओर से आए दिनों लगातार विवादित बयान सामने आ रहे हैं। हाल ही में अब्दुल रज्जाक ने भी भारतीय अभिनेत्री ऐश्वर्या राय को लेकर विवादित बयान दिया था।

इन सबके बीच पाकिस्तान के पूर्व कप्तान इंजमाम-उल-हक के एक पुराने वीडियो ने मंगलवार को विवाद खड़ा कर दिया है। इसने भारतीय फैंस में नाराजगी पैदा कर दी, जिसके बाद हरभजन सिंह ने पूर्व पाकिस्तानी कप्तान के खिलाफ कड़े शब्दों में ट्वीट किया। नए वीडियो में इंजमाम ने दावा किया कि हरभजन उन भारतीय क्रिकेटरों में शामिल थे जो पाकिस्तान क्रिकेट टीम के साथ नमाज पढ़ने वाले मौलाना तारिक जमील के उपदेश में शामिल होते थे।

हरभजन और बाकी प्लेयर्स को लेकर इंजमाम का बड़ा  बयान

इंजमाम ने कहा कि एक दौरे के दौरान उन्होंने इरफान पठान, जहीर और मोहम्मद कैफ को प्रार्थना सत्र में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया था। उसमें हरभजन ने भी उपदेश में भाग लिया। इंजमाम ने आगे सुझाव दिया कि पूर्व भारतीय स्पिनर उपदेश से प्रभावित थे और यहां तक कि उन्होंने धर्म परिवर्तन करने की इच्छा भी व्यक्त की थी।

सोशल मीडिया पर ट्वीट कर हरभजन सिंह ने दिया अपना जवाब

हरभजन सिंह ने इन दावों का जवाब देते हुए ट्विटर पर अपनी नाराजगी जाहिर की। हरभजन ने ट्वीट करते हुए लिखा, ‘ये कौन सा नशा पी कर बात कर रहे हैं? मुझे भारतीय होने पर गर्व है और मुझे सिख होने पर गर्व है। ये बकवास लोग कुछ भी बोलते हैं। आपको बता दें कि, हरभजन भारतीय टीम के साथ कई बार पाकिस्तान दौरे पर गए हैं। पाक टीम के पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर के साथ भी उनके अच्छी दोस्ती है।

यह भी पढ़े :सेमीफाइनल मैच से पहले सुनील गावस्कर ने रोहित शर्मा को दी अहम सलाह

close whatsapp