जब जॉन्टी रोड्स ने माही को देख कहा, ‘इंडिया’ सेफ हाथों में है

Advertisement

MS Dhoni with Jhonty Rhodes Daughter India and nathan (Photo Source : Twitter)

भारत और दक्षिण अफ्रीका की तीन टेस्ट मैचों की सीरीज खत्म होने के है। टेस्ट सीरीज के बाद दोनों टीमों के बीच 6 वनडे मैच और 3 टी-20 मुकाबले होने है। ऐसे में वनडे सीरीज के लिए भारतीय दक्षिण अफ्रीका के लिए रवाना हो चुकी है। भारतीय बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी के साथ टीम इंडिया दक्षिण अफ्रीका के लिए निकली है। इस दौरान धोनी एंड कंपनी के साथ एक खास मेहमान भी थे, जी हां हम बात कर रहे है इंडिया एंड फैमली की। इस दौरान धोनी के साथ जॉन्टी रोड्स अौर उनका परिवार भी था।

Advertisement
Advertisement

धोनी के साथ फलाइट में जॉन्टी रोड्स और उनका परिवाक भी था। इस दौरान धोनी ने जॉन्टी रोड्स के बच्चों के साथ तस्वीर खिंचवाई। तस्वीर में धोनी ने इंडिया और नॉथन जॉन को उठाया हुआ है। रोड्स ने अपने ट्विटर अकाउंट से धोनी के साथ अपनी बेटी इंडिया और बेटे नॉथन जॉन की तस्वीर पोस्ट की।

रोड्स ने तस्वीर पोस्ट करने के साथ लिखा, “दो महीने का अच्छे समय साथ बिताने के बाद जब परिवार दूर जाता है तो हमेशा चिंता होती है, लेकिन मुझे डरने के जरूरत नहीं है क्योंकि वो बिल्कुल सही हाथों में हैं। इंडिया और नॉथन जॉन महेंद्र सिंह धोनी को दक्षिण अफ्रीका में खेलने के टिप्स दे रहे हैं, धोनी ने उनसे कहा कि “मुझे पता है” धन्यवाद माही।”

बता दें कि जॉन्टी रोड्स पिछले दो महीने से भारत की सैर पर थे, उन्होंने अपने परिवार के साथ राजस्थान, पंजाब, उत्तराखंड और गुजरात घूमा और अब वो दक्षिण अफ्रीका वापस जा रहे हैं। वहीं महेंद्र सिंह धोनी के साथ बाकी वनडे खिलाड़ी दक्षिण अफ्रीका में विराट कोहली और बाकी खिलाड़ियों के साथ जुड़ेंगे। सीरीज का पहला मैच एक फरवरी को होगा।

आगे की स्लाइड में देखें जोंटी रोड्स के बच्चों के साथ धोनी का फोटो देख सोशल मीडिया पर फैन्स की कैसी प्रतिक्रिया रही।

Page 1 / 2
Next

Advertisement