टीम इंडिया की धाकड़ बल्लेबाजी देख, जब Buggy Camera भी हो गया क्रेजी - क्रिकट्रैकर हिंदी

टीम इंडिया की धाकड़ बल्लेबाजी देख, जब Buggy Camera भी हो गया क्रेजी

कल हुए मैच से Buggy Camera का एक वीडिया आया सामने।

(Image Credit- Instagram)
(Image Credit- Instagram)

वर्ल्ड कप 2023 के सभी लीग स्टेज मुकाबले खत्म हो गए हैं, जिसके बाद टीम इंडिया के अलावा ऑस्ट्रेलिया, साउथ अफ्रीका और न्यूजीलैंड ने सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की है। साथ ही साथ भारतीय टीम लीग स्टेज में सभी 9 मैच जीती है, टीम की 9वीं जीत कल नीदरलैंड टीम के खिलाफ और इस मैच में रोहित की सेना ने रनों का पहाड़ खड़ा कर दिया। जिसके बीच एक मजेदार चीज भी देखने को मिली है।

कल रनों की बारिश कर दी थी टीम इंडिया ने

बैंगलोर में नीदरलैंड के खिलाफ हुए मैच में टीम इंडिया के बल्लेबाजों ने रनों की बारिश कर दी, जिसके बाद भारतीय टीम ने 50 ओवर वर्ल्ड कप में अपना दूसरा सबसे बड़ा स्कोर बना दिया। कल के मैच में रोहित शर्मा, विराट कोहली और गिल ने अर्धशतक लगाया था, तो केएल राहुल और श्रेयस अय्यर के बल्ले से धमाकेदार शतक निकला। जिसके बाद टीम ने नीदरलैंड के खिलाफ 50 ओवर में कुल 410 रन बनाए थे।

जब टीम इंडिया के डग आउट पर अटक गया Buggy Camera

*कल हुए मैच से Buggy Camera का एक वीडिया आया सामने।
*बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव बीच मैच में कर रहे थे कैमरे के साथ मस्ती।
*इस दौरान ईशान किशन भी थे SKY के साथ डग आउट में मौजूद।
*बाद में कैमरे पर डाल दिया गया था कपड़ा, वायरल हुआ ये वीडियो।

Buggy Camera के साथ मस्ती करते हुए सूर्यकुमार यादव

 

View this post on Instagram

 

A post shared by ICC (@icc)

कल रोहित, गिल और SKY ने की थी गेंदबाजी

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Team India (@indiancricketteam)

अब सेमीफाइनल मुकाबलों की बारी है

वहीं आज और कल वर्ल्ड कप में एक भी मैच नहीं है, ऐसे में सेमीफाइनल मुकाबलों का आगाज 15 तारीख से होगा। 15 तारीख को टीम इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच पहला सेमीफाइनल होगा, तो अगले दिन यानी की 16 तारीख को दूसरा सेमीफाइनल खेला जाएगा ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका के बीच। उसके बाद 19 तारीख के दिन वर्ल्ड कप 2023 का फाइनल होगा, जो अहमदाबाद के मैदान पर होगा। इस साल के वर्ल्ड कप में इंग्लैंड और पाकिस्तान टीम ने अपने प्रदर्शन से काफी ज्यादा निराश किया है, इंग्लैंड ने तो साल 2019 का खिताब जीता था और इस साल टीम मुकाबले जीतने के लिए तरस गई।

यहां देखें- खिलाड़ियों की SOCIAL MEDIA से जुड़ी सभी खबरें

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?