जब मुंबई की सड़कों पर कैमरामैन बनकर घूमा, भारतीय टीम का सुपरस्टार बल्लेबाज - क्रिकट्रैकर हिंदी

जब मुंबई की सड़कों पर कैमरामैन बनकर घूमा, भारतीय टीम का सुपरस्टार बल्लेबाज

टीम इंडिया का अगला मैच लंका से मुंबई में होगा कल।

(Image Credit- Instagram)
(Image Credit- Instagram)

इस समय भारतीय टीम का हर एक खिलाड़ी काफी खुश है, जिसका कारण है टीम की वर्ल्ड कप 2023 में लगातार 6 जीत। ऐसे में इन खिलाड़ियों की खुशी सबसे ज्यादा सोशल मीडिया पर नजर आती है, ऐसा ही कुछ टीम के मुंबई पहुंचते ही देखने को मिला और उसका वीडियो काफी ज्यादा ही वायरल हो रहा है अब।

भारतीय टीम टॉप पर बनी हुई है इस समय

दूसरी ओर वर्ल्ड कप 2023 की अंक तालिका पर भारतीय टीम इस वक्त टॉप पर बनी हुई है, टीम के पास लगातार 6 मैच जीतने के बाद सबसे ज्यादा अंक हैं। उसके बाद दूसरे नंबर पर साउथ अफ्रीका है, जिससे टीम इंडिया का मुकाबला 5 तारीख को है। वहीं तीसरे स्थान पर न्यूजीलैंड टीम है और चौथे पर दमदार वापसी करने वाली ऑस्ट्रेलिया टीम है, वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में अंक तालिका की टॉप 4 टीमें अपनी जगह फिक्स करेंगी।

मुंबई की सड़कों पर घूमता मिला भारतीय टीम का बल्लेबाज

*टीम इंडिया का अगला मैच लंका से मुंबई में होगा कल।
*वहीं टीम के सोशल मीडिया पर एक वीडियो आया सामने।
*वीडियो में अपना लुक बदलकर कैमरामैन बने सूर्यकुमार यादव।
*मुंबई की सड़कों पर SKY ने लोगों से पूछे सवाल, उन्हें कोई नहीं पहचाना।

भारतीय टीम के बल्लेबाज का वीडियो आप भी देखो

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Team India (@indiancricketteam)

ICC ने शेयर किया टीम इंडिया का एक कमाल वीडियो

 

View this post on Instagram

 

A post shared by ICC (@icc)

2 बल्लेबाज अपने नाम के मुताबिक नहीं कर पा रहे हैं प्रदर्शन

जी हां, टीम इंडिया के 2 बल्लेबाज अपने नाम के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर पा रहे हैं, जिसमें पहला नाम शुभमन गिल का है और दूसरा नाम श्रेयस अय्यर का है। अय्यर के बल्ले से 6 मैचों में कुल 134 रन ही निकले हैं, तो दूसरी ओर गिल ने 4 मैचों में 104 रन ही बनाए हैं। ऐसे में आगे के मुकाबलों के लिए टीम इंडिया में बदलाव देखने को मिल सकता है, साथ ही ईशान किशन को भी इस वर्ल्ड कप में कम मौके मिले हैं। टीम इंडिया को अब ग्रुप स्टेज में 3 मैच और खेलने हैं।

यहां देखें- खिलाड़ियों की SOCIAL MEDIA से जुड़ी सभी खबरें

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?