'न कोहली न गिल, किसी का बल्ला नहीं चलेगा'- पूर्व भारतीय क्रिकेटर ने एक बार फिर उगला जहर - क्रिकट्रैकर हिंदी

‘न कोहली न गिल, किसी का बल्ला नहीं चलेगा’- पूर्व भारतीय क्रिकेटर ने एक बार फिर उगला जहर

वीरेंद्र सहवाग ने वर्ल्ड कप 2023 को लेकर की बड़ी भविष्यवाणी।

Shubman Gill and Kohli
Shubman Gill and Virat Kohli. (Photo Source: Getty Images)

पूर्व भारतीय बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग ने भविष्यवाणी की है कि टीम इंडिया के मौजूदा कप्तान रोहित शर्मा इस साल होने वाले वर्ल्ड कप में भारत के लिए सबसे ज्याद रन बनाएंगे। सहवाग ने बताया कि, आगामी वर्ल्ड कप में पिचें बल्लेबाजी के लिए अनुकूल होंगे इसलिए रोहित शर्मा के पास टूर्नामेंट में रन बनाने के काफी मौके होंगे।

2023 वनडे विश्व कप 5 अक्टूबर से 19 नवंबर तक भारत में आयोजित किया जाएगा। टीम इंडिया अपने अभियान का आगाज 8 अक्टूबर को चेन्नई में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मुकाबले के साथ करेगा। ICC के इंस्टाग्राम हैंडल पर एक वीडियो में, सहवाग से पूछा गया कि वर्ल्ड कप 2023 में कौन सा खिलाड़ी सबसे ज्यादा रन बनाएगा।

रोहित शर्मा को लेकर वीरेंद्र सहवाग ने दिया बड़ा बयान

उन्होंने आगे कहा कि, “भारत में विकेट अच्छे होते हैं, इसलिए मुझे लगता है कि सलामी बल्लेबाजों को अच्छे मौके मिलेंगे। अगर मैं किसी एक को चुनना चाहता हूं तो मुझे लगता है कि रोहित शर्मा। कुछ नाम हैं, लेकिन मैं भारतीय हूं और मुझे किसी भारतीय को चुनना चाहिए, इसलिए रोहित शर्मा।”

रोहित की तारीफ करते हुए, सहवाग ने कहा कि वर्ल्ड कप में उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन सामने आता है। उन्होंने आगे कहा कि, “जब वर्ल्ड कप आता है, तो उनकी ऊर्जा का स्तर, उनका प्रदर्शन बढ़ जाता है। इसलिए, मुझे यकीन है वह अच्छा करेगा। और इस बार भी वह कप्तान हैं। मुझे यकीन है कि वह बदलाव लाएगा और खूब रन बनाएगा।”

गौरतलब है कि, रोहित इंग्लैंड में आयोजित 2019 वनडे वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी थे। उन्होंने नौ मैचों में 81 की औसत से 648 रन बनाए, जिसमें पांच शतक शामिल थे। रोहित ने अब तक 244 एकदिवसीय मैचों में 48.69 की औसत से 9837 रन बनाए हैं, जिसमें 30 शतक और 48 अर्द्धशतक शामिल हैं।

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?