अपने फैन्स से विराट कोहली करते हैं सबसे ज्यादा प्यार, एयरपोर्ट कर्मचारी को भी नहीं किया निराश
विराट कोहली का सोशल मीडिया पर एक नया वीडियो आया सामने।
अद्यतन - Dec 15, 2023 12:29 pm

जब से वनडे वर्ल्ड कप 2023 खत्म हुआ है, तब से विराट कोहली क्रिकेट के मैदान पर नजर नहीं आए हैं। ऑस्ट्रेलिया और अफ्रीका के खिलाफ हुई टी20 सीरीज, वहीं अब अफ्रीका के खिलाफ होने वाली वनडे सीरीज में भी विराट नजर नहीं आएंगे। इस बीच बल्लेबाज का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें उन्होंने अपने जबरे फैन का दिन बना दिया है।
कब मैदान पर वापसी कर रहे हैं विराट कोहली?
टीम इंडिया का साउथ अफ्रीका दौरा काफी लंबा है, अब टी20 सीरीज के बाद वनडे सीरीज होगी और फिर 2 मैचों की टेस्ट सीरीज होगी। इन 2 टेस्ट मैचों की सीरीज के जरिए, विराट कोहली मैदान पर वापसी करने जा रहे हैं। इसी के साथ ही रोहित शर्मा भी क्रिकेट से दूर चल रहे हैं थे और वो भी इस टेस्ट सीरीज में आपको खेलते हुए नजर आने वाले हैं।
अपने फैन्स का दिल नहीं तोड़ते विराट कोहली
*विराट कोहली का सोशल मीडिया पर एक नया वीडियो आया सामने।
*वीडियो में कोहली Cool लुक में एयरपोर्ट पर आ रहे हैं नजर।
*इस दौरान एयरपोर्ट कर्मचारी लेना चाहता था किंग कोहली के साथ सेल्फी।
*ऐसे में विराट ने नहीं किया कर्मचारी को निराश, ली उसके साथ सेल्फी।
विराट कोहली ने अपने फैन को किया कुछ ऐसे खुश
हाल ही में 2 खास तस्वीरें की थी पोस्ट
काफी लंबे समय से विराट टीम इंडिया से जुड़े कोई भी पोस्ट शेयर नहीं कर रहे हैं, साथ ही कोहली ने वर्ल्ड कप फाइनल की हार से जुड़ा कुछ भी शेयर नहीं किया था। लेकिन हाल ही में विराट की मैरिज एनिवर्सरी थी, इसी मौके पर उन्होंने वाइफ अनुष्का के साथ बैक टू बैक 2 सोशल मीडिया पोस्ट शेयर किए थे। जहां ये पोस्ट सोशल मीडिया पर कुछ ही देर में सुपर वायरल हो गए थे, इससे पहले जब टीम इंडिया ने फाइनल हारा था तब विराट अपनी वाइफ अनुष्का के गले लग काफी ज्यादा इमोशनल हो गए थे।