11 साल पहले भारतीय टीम ने अपने ही घर में चौथी पारी में 150 से ज्यादा के स्कोर को चेज किया था - क्रिकट्रैकर हिंदी

11 साल पहले भारतीय टीम ने अपने ही घर में चौथी पारी में 150 से ज्यादा के स्कोर को चेज किया था

पहले टेस्ट के खेल के चौथे दिन भारतीय स्पिनर्स अच्छी गेंदबाजी करने में नाकाम रहे थे और यही वजह है कि इंग्लैंड ने इस मैच में भारतीय टीम को 231 रनों का लक्ष्य दिया।

Ashwin (Photo Source: Twitter)
Ashwin (Photo Source: Twitter)

इस समय भारत और इंग्लैंड के बीच पहला टेस्ट मुकाबला हैदराबाद के राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में खेला जा रहा है। पहले टेस्ट मैच के खेल के चौथे दिन इंग्लैंड की ओर से युवा बल्लेबाज ओली पोप ने शानदार बल्लेबाजी की और अपनी टीम के लिए 278 गेंदों में 21 चौकों की मदद से 196 रन बनाए।

ओली पोप ने 196 रनों की पारी इंग्लैंड की दूसरी पारी में खेली। पहले टेस्ट के खेल के चौथे दिन भारतीय स्पिनर्स अच्छी गेंदबाजी करने में नाकाम रहे थे और यही वजह है कि इंग्लैंड ने इस मैच में भारतीय टीम को 231 रनों का लक्ष्य दिया। 231 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत इतनी अच्छी नहीं रही है।

टीम ने अभी तक 7 विकेट खो दिए। इंग्लैंड की ओर से टीम के स्पिनर्स ने अभी तक जबरदस्त गेंदबाजी की है। भारतीय टीम इस समय काफी खराब स्थिति में है और अगर उन्हें यह मैच जीतना है तो आने वाले खिलाड़ियों को यहां से बड़ा स्कोर बनाना बेहद जरूरी है।

हालांकि भारतीय टीम ने आखिरी बार 150 रन के ऊपर के स्कोर को चेज 2013 में किया था। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दिल्ली में 2013 में 155 रन चेज किए थे और सीरीज को 4-0 से अपने नाम किया था।

भारत ने 2013 में 150 रनों के ऊपर के लक्ष्य को चेज किया था

2013 में खेले गए मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए अपनी पहली पारी में 262 रन बनाए थे। टीम की ओर से पीटर सिडल ने 50 रनों की महत्वपूर्ण पारी खेली थी। इसके बाद ऑस्ट्रेलिया की ओर से नाथन लियोन ने 7 विकेट झटके जिसकी वजह से भारत अपनी पहली पारी में 272 रन पर ऑलआउट हो गया।

दूसरी पारी में ऑस्ट्रेलिया बड़ा स्कोर बनाने में नाकाम रहा और 164 रन पर ऑलआउट हो गया। भारत की ओर से रवींद्र जडेजा ने 5 विकेट झटके और भारत को 155 रनों के लक्ष्य को चेंज करना था। भारतीय टीम की ओर से चेतेश्वर पुजारा ने जबरदस्त बल्लेबाजी करते हुए 82* रनों की महत्वपूर्ण पारी खेली। चेतेश्वर पुजारा के अलावा विराट कोहली ने 41 रनों का महत्वपूर्ण योगदान दिया।

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?