T20 World Cup 2024 Opening Ceremony भारत में कब, कहां और कैसे देखें लाइव?

T20 World Cup 2024 Opening Ceremony भारत में कब, कहां और कैसे देखें लाइव?

टी20 वर्ल्ड कप के ओपनिंग सेरेमनी का आयोजन 2 जून को होगा। यह ओपनिंग सेरेमनी गयाना में सुबह 8:30 बजे होगी

T20 World Cup 2024 (Pic Source-Twitter)
T20 World Cup 2024 (Pic Source-Twitter)

T20 World Cup 2024 Opening Ceremony Live Telecast and streaming Details : टी20 वर्ल्ड कप 2024 की शुरुआत 2 जून से होगी। सभी टीमें अमेरिका और वेस्टइंडीज में मौजूद हैं। इस बार वर्ल्ड कप का आयोजन अमेरिका और वेस्टइंडीज में किया जा रहा है यह क्रिकेट के इतिहास में पहली बार है जब USA में क्रिकेट के इतने बड़े लेवल का आयोजन हो रहा है।

क्रिकेट इतिहास में वर्ल्ड कप के 9वें संस्करण को रखा जाएगा याद?

T20 वर्ल्ड कप का नौवां संस्करण क्रिकेट के इतिहास में सबसे बड़ा टूर्नामेंट होगा, जिसमें 20 टीमें 9 शहरों में 55 मैच खेलेंगी। ये सभी मैच वेस्टइंडीज के 6 शहर और यूएसए के 3 शहरों में आयोजित किए जाएंगे।

टी20 वर्ल्ड कप 2024 में कितने ग्रुप हैं? (How many groups are there in T20 World Cup 2024?)

इस बार इन 20 टीमों को पांच-पांच के चार ग्रुप में बांटा गया है। हर ग्रुप की टॉप-2 टीम सुपर-8 के लिए क्वालीफाई करेगी। इसके बाद इन 8 टीमों को भी दो ग्रुप में बांट दिया जाएगा और दोनों ग्रुप की टॉप-2 टीमें सेमीफाइनल में जाएंगी।

वर्ल्ड कप की शुरुआत से पहले एक ओपनिंग सेरेमनी का आयोजन भी किया जाएगा। आइए जानें आप यह ओपनिंग सेरेमनी कब और कहां देख सकते हैं।

टी20 वर्ल्ड कप 2024 की ओपनिंग सेरेमनी कब और किस दिन होगी? (When and on which day will the opening ceremony of T20 World Cup 2024 take place?)

टी20 वर्ल्ड कप के ओपनिंग सेरेमनी का आयोजन 2 जून को होगा। यह ओपनिंग सेरेमनी गयाना में सुबह 8:30 बजे होगी, और भारतीय समयानुसार समारोह शाम के 6 बजे के आसपास शुरु हो सकता है।

टी20 वर्ल्ड कप 2024 की ओपनिंग सेरेमनी कहां होगी? (Where will the opening ceremony of T20 World Cup 2024 take place?)

टी20 वर्ल्ड कप के ओपनिंग सेरेमनी का आयोजन गयाना के नेशनल स्टेडियम में होगा। मेजबान वेस्टइंडीज इसी दिन पापुआ न्यू गिनी के खिलाफ अपने अभियान का आगाज करेगी।

टी20 वर्ल्ड कप 2024 की ओपनिंग सेरेमनी में कौन-कौन स्टार परफॉर्म करेंगे? (Which stars will perform in the opening ceremony of T20 World Cup 2024?)

टी20 वर्ल्ड कप 2024 की ओपनिंग सेरेमनी में कई सारे कैरेबियाई डीजे और सिंगर परफॉर्म करेंगे। इसमें डेविड रूडर, रवि बी, संगीतकार और गीतकार इरफान अल्वेस, सिंगर डीजे एना और अल्ट्रा सिम्मो परफॉर्म करते नजर आएंगे।

टी20 वर्ल्ड कप 2024 की ओपनिंग सेरेमनी कहां देखें? (Where to watch the opening ceremony of T20 World Cup 2024?)

भारत में ओपनिंग सेरेमनी का लाइव टेलिकास्ट स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर होगा। इसके अलावा लाइव स्ट्रीमिंग डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर देखी जा सकती है।

close whatsapp