PCB ने उठाया चौंकाने वाला कदम, अब खिलाड़ियों को ट्रैन करेगी पाकिस्तानी आर्मी - क्रिकट्रैकर हिंदी

PCB ने उठाया चौंकाने वाला कदम, अब खिलाड़ियों को ट्रैन करेगी पाकिस्तानी आर्मी

यह कैंप रमजान के पवित्र महीने के दूसरे भाग के साथ टकरा रहा है।

Pakistan Cricket Team. (Image Source: X)
Pakistan Cricket Team. (Image Source: X)

पाकिस्तान की आर्मी राष्ट्रीय क्रिकेट टीम को फिटनेस के मामले में टॉप पर पहुंचाने के लिए मदद करने वाली है। दरअसल, पाकिस्तान क्रिकेट टीम और पाकिस्तान आर्मी एक 10 दिवसीय ट्रेनिंग कैंप में एक-साथ फिटनेस पर काम करेंगे, जिसका आयोजन जारी पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) 2024 के समापन के बाद होगा।

पाकिस्तान क्रिकेट टीम और पाकिस्तान आर्मी 25 मार्च से लेकर 8 अप्रैल तक 10 दिवसीय ट्रेनिंग कैंप में हिस्सा लेंगे, जिसकी घोषणा पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) के अध्यक्ष मोहसिन नकवी ने मंगलवार, 5 मार्च को की। आपको बता दें, यह कैंप रमजान के पवित्र महीने के दूसरे भाग के साथ टकरा रहा है।

क्रिकेटर्स को ट्रैन करेगी पाकिस्तान की सेना

इस कैंप की घोषणा करते हुए मोहसिन नकवी ने कहा कि उन्होंने PSL में किसी भी पाकिस्तानी खिलाड़ी को स्टैंड में छक्का मारते हुए नहीं देखा, और जब भी स्टैंड में कोई छक्का लगता था, तो उन्हें लगता था कि किसी विदेशी खिलाड़ी ने छक्का मारा है, जो पाकिस्तान सेना के साथ देश के खिलाड़ियों की ट्रेनिंग को दर्शाता है।

मोहसिन नकवी ने ईएसपीएनक्रिकइंफो के हवाले से कहा, “जब मैं लाहौर में मैच देख रहा था, तो मुझे नहीं लगता कि आपमें से किसी ने भी ऐसा छक्का मारा होगा, जो स्टैंड में गया हो। जब भी ऐसा कोई छक्का लगता था, तो मैं सोचता था कि किसी विदेशी खिलाड़ी ने उसे मारा होगा। मैंने बोर्ड से एक ऐसी योजना बनाने के लिए कहा जिससे हर खिलाड़ी की फिटनेस में तेजी आए। आपको इसके लिए उचित प्रयास करना होगा।”

‘पाकिस्तानी सेना आपके प्रशिक्षण में शामिल होगी’

PCB चीफ ने आगे कहा, “हमारे सामने न्यूजीलैंड का पाकिस्तान दौरा आ रहा है, फिर आयरलैंड, इंग्लैंड और टी-20 वर्ल्ड कप। मैंने सोचा, ‘हम कब ट्रेनिंग लेंगे?’ लेकिन समय नहीं था। हालांकि, हमें एक विंडो मिल गई है, जहां हमने 25 मार्च से 8 अप्रैल तक काकुल (सैन्य अकादमी) में एक शिविर का आयोजन किया है। पाकिस्तानी सेना आपके प्रशिक्षण में शामिल होगी, और उम्मीद है, वे आपकी मदद करेंगे।”

close whatsapp