शिखर धवन के 5 साल के बेटे जोरावर ने भुवनेश्वर कुमार से कहा, तुम्हारी नुपूर अब मेरी पत्नी है - क्रिकट्रैकर हिंदी

शिखर धवन के 5 साल के बेटे जोरावर ने भुवनेश्वर कुमार से कहा, तुम्हारी नुपूर अब मेरी पत्नी है

टीम इंडिया के खिलाड़ी मैदान पर जितने मेलजोल से रहते हैं। उतने ही मेलजोल से मैदान के बाहर भी रहते हैं। टीम इंडिया के सभी खिलाड़ी मैच के बाद मस्ती की मूड में नज़र आते हैं। यही कारण है कि टीम इंडिया का ड्रेसिंग रूम का महौल भी काफी खुशनुमा रहता है। बात जब शिखर धवन की होती है तो उनकी मजाक वाली छवि सामने आने लगती है।

Bhuvneshwar Kumar and Nupur Nagar
Bhuvneshwar Kumar and Nupur Nagar. (Photo Source: Instagram)

शिखर धवन को टीम इंडिया का सबसे मजाकिया खिलाड़ी के रूप में देखा जाता है। कई बार तो मैच के दौरान ही शिखर धवन मैदान पर डांस करते नजर आते हैं। शिखर धवन का पांच साल का बेटा जोरावर भी काफी शरारती है। एक बार तो जोरावर ने टीम इंडिया के गेंदबाज़ भुवनेश्वर कुमार से कह दिया कि तुम्हारी पत्नी नुपूर अब मेरी पत्नी है।

जब खेल में जोरावर ने कह दी यह बात

Bhuvneshwar Kumar and Nupur Nagar
Bhuvneshwar Kumar and Nupur Nagar. (Photo Source: Twitter)

जोरावर की शरारतों के किस्से आए दिन सोशल मीडिया पर टीम इंडिया के खिलाड़ी शेयर करते रहते हैं। भुवनेश्वर कुमार ने अपने एक इंटरव्यू में बताया कि एक बार जोरावर नुपूर को खेल में काफी तंग कर रहा था तो मैंने उसको बोला कि वह मेरी पत्नी है उसे तंग मत करो। इसके बाद हंसते हुए भुवी कहते हैं कि जोरावर के जवाब से मैं दंग रह गया। जोरावर ने कहा कि अब संडे तक नुपूर मेरी पत्नी है और मैं उसके साथ खेलता रहूंगा।

रोहित शर्मा भी कई बार जोरावर की शरारतें कर चुके हैं शेयर

टीम इंडिया के हिटमैन रोहित शर्मा भी जोरावर की शरारतों को कई बार ट्विटर पर शेयर कर चुके हैं। रोहित की पत्नी और रीतिका से जोरावर की काफी अच्छी दोस्ती है। दोनों जोरावर को प्यार भी खूब करते हैं।

https://www.instagram.com/p/Br187GelgoM/?utm_source=ig_web_copy_link

इसलिए रोहित और जोरावर खाली समय में काफी मस्ती करते हैं। उनकी मस्ती करते हुए कई बार वीडियो ट्विटर पर देखी जा चुकी है।

जब पापा को ही इंटरव्यू देने में मुश्किल खड़ी करने लगा जोरावर

https://www.instagram.com/p/BjKEr8PluDM/?utm_source=ig_web_copy_link

कुछ समय पहले सनराइजर्स हैदराबाद के ट्विटर पेज पर एक वीडियो शेयर की गई थी। जिसमें गौरव कपूर शिखर धवन का इंटरव्यू कर रहे थे। इस दौरान जोरावर तेजी से पीछे से भागते हुए आया और गौरव कपूर को ही तंग करने लगा। यह सारी रिकॉर्डिंग कैमरे पर कैद हो गई थी। जिसके बाद इस वीडियो को सोशल मीडिया पर काफी शेयर किया गया था।

close whatsapp