जब भी मुझे कोई थाला कहकर बुलाता है, उस वक्त मुझे हीरो जैसा महसूस होता है: महेंद्र सिंह धोनी

महेंद्र सिंह धोनी ने चिकित्सा क्षेत्र से जुड़े सभी लोगों की तारीफ की।

Advertisement

MS Dhoni. (Photo Source: IPL/BCCI)

पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने कोरोना वायरस महामारी के दौरान सेवा और कड़ी मेहनत के लिए चिकित्सा बिरादरी के लोगों की सराहना की है। जब से यह महामारी शुरू हुई है, उसके बाद से डॉक्टर, नर्सों और अन्य सभी स्वास्थ्यकर्मियों के ऊपर इस वायरस के प्रति लोगों को जागरूक करने का और जरूरतमंद लोगों की मदद करने का बड़ा दायित्व था।

Advertisement
Advertisement

धोनी ने डॉक्टर और नर्स को बताया असली हीरो

चिकित्सा के क्षेत्र से जुड़े हुए लोगों ने जो मुश्किल वक्त में अपनी सेवा प्रदान की है, धोनी ने उन सभी के कामों की जमकर सराहना की है। कावेरी ग्रुप ऑफ हॉस्पिटल्स के द्वारा शुक्रवार को जारी किए एक वीडियो में धोनी ने कहा कि, डॉक्टर और नर्स हमारे असली हीरो थे जिन्होंने दूसरों की सुरक्षा को सुनिश्चित करने के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ दिया। धोनी ने साथ के यह भी कहा कि जब भी उन्हें कोई थाला कहता है तो उन्हें बहुत गौरवांवित महसूस होता है। आपको बता दें कि महेंद्र सिंह धोनी कावेरी ग्रुप ऑफ हॉस्पिटल्स के ब्रांड एंबेसडर हैं।

वीडियो में धोनी ने कहा कि, “थाला…. जब भी आप मुझे इस नाम से बुलाते हैं तो मुझे हीरो जैसा महसूस होता है। लेकिन हमारे असली हीरो डॉक्टर और नर्स हैं जो हमारे लिए दिन-रात काम करते हैं। उनके बलिदान और कड़ी मेहनत की वजह से हम सुरक्षित और स्वस्थ रहते हैं।

चौथी बार आईपीएल चैंपियन बनी थाला (धोनी) की टीम

इसी बीच शुक्रवार यानी 15 अक्टूबर को IPL 2021 का फाइनल मैच कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) और चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के बीच खेला गया जहां CSK ने कोलकाता को 27 रनों से हराकर चौथा आईपीएल खिताब अपने नाम किया। चेन्नई के लिए जीत के हीरो फाफ डु प्लेसिस रहे, जिन्होंने इस मैच में 86 रनों की पारी खेली और उनकी इसी पारी ने धोनी और उनकी टीम के लिए जीत की नींव रखी थी।

Advertisement