अब क्या कर रहे हैं, वो 11 नाम जिन्होंने पहली बार टी-20 वर्ल्ड कप जीतने का किया था काम

आखिरी ओवर में मिस्बाह उल हक का विकेट लेकर टीम इंडिया ने रचा था इतिहास।

Advertisement

2007 ICC T20 World Cup winning Indian Team. (Photo via Getty Images)

24 सितंबर 2007 भारतीय क्रिकेट के लिए एक ऐतिहासिक दिन था। इसी दिन टीम इंडिया ने टी-20 में अपनी बादशाहत बनाई थी। 14 साल पहले आज के ही दिन पहले ICC टी-20 वर्ल्ड कप का फाइनल मैच खेला गया था, जिसमें महेंद्र सिंह धोनी की अगुवाई वाली टीम ने चिर-प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान को 5 रन से हराकर वर्ल्ड कप अपने नाम किया था।

Advertisement
Advertisement

2007 का ये वर्ल्ड कप दक्षिण अफ्रीका में खेला गया था, जो धोनी का बतौर कप्तान पहला ICC इवेंट था। क्रिकेट के सबसे छोटे फॉर्मेट में न केवल धोनी ने खुद को सबित किया बल्कि कुछ ऐसा कर दिखाया जिसकी गूंज सदियों तक सुनाई देगी। वो ऐतिहासिक जीत तो सभी क्रिकेट फैंस के जहन में आज भी ताजा है, लेकिन आज हम आपको भारत के उन 11 खिलाड़ियों के बारे में बताएंगे जिन्होंने वो मैच खेला था, साथ ही वो खिलाड़ी आज के समय में कहां और क्या कर रहे हैं।

1. महेंद्र सिंह धोनी

Mahendra Singh Dhoni. (Photo via Getty Images)

उस वर्ल्ड कप में जीतने में धोनी का योगदान कौन भूल सकता है। जोगिंदर शर्मा से वर्ल्ड कप फाइनल का आखिरी ओवर डलवाने का फैसला आज भी सबको याद है। महेंद्र सिंह धोनी उस वर्ल्ड कप में टीम इंडिया की कमान संभाल रहे थे और उनकी चालाकी और सूझबूझ की वजह से टीम ने पहला टी-20 वर्ल्ड कप अपने नाम किया था।

एमएस धोनी 2020 में ही इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं लेकिन अभी भी वो IPL में चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेल रहे हैं। धोनी को आने वाले टी-20 वर्ल्ड कप के लिए टीम इंडिया का मेंटर भी नियुक्त किया गया है।

Page 1 / 11
Next

Advertisement