IPL 2024 Live Streaming in India: भारत में आईपीएल 2024 के प्रसारण- लाइव स्ट्रीमिंग से जुड़े सभी डिटेल्स जानिए
इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे की कैसे, कब और कहां आप आईपीएल को फ्री में देख सकते हैं।
अद्यतन - मार्च 21, 2024 12:03 अपराह्न
IPL 2024 की शुरुआत 22 मार्च से होगी और आगामी सीजन के लिए फैंस के बीच काफी उत्साह है। आईपीएल 2024 जिस वक्त भारत में आयोजित किया जाएगा, उसी समय मार्च-अप्रैल में चुनाव भी होने वाले हैं। जिसके वजह से आईपीएल का शेड्यूल दो फेज में घोषित किया गया है। आईपीएल 2024 के पहले फेज के शेड्यूल की घोषणा हो चुकी है। दूसरे फेज के शेड्यूल का ऐलान अभी नहीं हुआ है। BCCI ने 22 मार्च ले लेकर 7 अप्रैल तक के मैचों के शेड्यूल की घोषणा की है।
टूर्नामेंट को लेकर ऐसी अफवाहें आ रही हैं की आईपीएल 2024 का दूसरा फेज UAE में खेला जा सकता है। लेकिन बीसीसीआई की तरफ से यह बयान आ चुका है की लीग भारत में ही रहेगी। पहले गेम की बात करें तो, आईपीएल 2024 का पहला मैच चेन्नई सुपर किंंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच 22 मार्च को चेपॉक, चेन्नई में खेला जाएगा। आईपीएल 2024 ओपनिंग सेरेमनी रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और चेन्नई सुपर किंग्स के मैच से पहले चेपॉक में होगी।
आईपीएल 2024 का दूसरा मुकाबला पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच 23 मार्च (शनिवार) को मोहाली में खेला जाएगा। 23 मार्च के दिन का दूसरा मुकाबला कोलकाता नाइट राइडर्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच कोलकाता में खेला जाएगा। वहीं फिर 24 मार्च (रविवार) को राजस्थान रॉयल्स और लखनऊ सुपर जायंट्स जयपुर में एक-दूसरे का सामना करेगी। वहीं गुजरात टाइटंस और मुंबई इंडियंस अहमदाबाद में एक-दूसरे से भिड़ेगी।
अब बात आती है की आप लाइव-एक्शन कहां देख सकते हैं। इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे की कैसे, कब और कहां आप आईपीएल को फ्री में देख सकते हैं।
Here’s the All You Need to know about IPL 2024 Live Streaming in India:
भारत में टेलीविजन (IPL 2024 on TV channels) पर आईपीएल 2024 का सीधा प्रसारण कहाँ देखें?
आईपीएल 2024 के सभी मैचों का भारत में स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर सीधा प्रसारण किया जाएगा।
आईपीएल 2024 की लाइव-स्ट्रीमिंग कहां देखें?
आईपीएल 2024 की लाइव-स्ट्रीमिंग JioCinema (IPL 2024 live streaming platforms) ऐप और वेबसाइट पर उपलब्ध होगी।
आईपीएल 2024 का क्षेत्रीय प्रसारण (IPL Regional telecast) कहां देखें?
आईपीएल 2024 का सीधा प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के क्षेत्रीय चैनलों पर क्षेत्रीय भाषाओं में किया जाएगा।
आईपीएल 2024 के लिए क्षेत्रीय लाइव-स्ट्रीमिंग (IPL Regional live-streaming) कहां देखें?
आईपीएल 2024 कई क्षेत्रीय भाषाओं में उपलब्ध होगा, जिसे JioCinema पर स्विच किया जा सकता है।
IPL 2024 के पहले फेज का पूरा शेड्यूल: सभी मैचों की लिस्ट, लाइव मैच की टाइमिंग, और स्थान
मैच नंबर- | दिन | दिनांक | मैच | समय (IST) | वेन्यू |
1 | शुक्रवार | 22-03-2024 | CSK vs RCB | 7:30 बजे | चेन्नई |
2 | शनिवार | 23-03-2024 | PBKS vs DC | 3:30 बजे | मोहाली |
3 | शनिवार | 23-03-2024 | KKR vs SRH | 7:30 बजे | कोलकाता |
4 | रविवार | 24-03-2024 | RR vs LSG | 3:30 बजे | जयपुर |
5 | रविवार | 24-03-2024 | GT vs MI | 7:30 बजे | अहमदाबाद |
6 | सोमवार | 25-03-2024 | RCB vs PBKS | 7:30 बजे | बैंगलोर |
7 | मंगलवार | 26-03-2024 | CSK vs GT | 7:30 बजे | चेन्नई |
8 | बुधवार | 27-03-2024 | SRH vs MI | 7:30 बजे | हैदराबाद |
9 | गुरूवार | 28-03-2024 | RR vs DC | 7:30 बजे | जयपुर |
10 | शुक्रवार | 29-03-2024 | RCB vs KKR | 7:30 बजे | बैंगलोर |
11 | शनिवार | 30-03-2024 | LSG vs PBKS | 7:30 बजे | लखनऊ |
12 | रविवार | 31-03-2024 | GT vs SRH | 3:30 बजे | अहमदाबाद |
13 | रविवार | 31-03-2024 | DC vs CSK | 7:30 बजे | विशाखापट्टनम |
14 | सोमवार | 01-04-2024 | MI vs RR | 7:30 बजे | मुंबई |
16 | मंगलवार | 02-04-2024 | RCB vs LSG | 7:30 बजे | बैंगलोर |
17 | बुधवार | 03-04-2024 | DC vs KKR | 7:30 बजे | विशाखापट्टनम |
18 | गुरूवार | 04-04-2024 | GT vs PBKS | 7:30 बजे | अहमदाबाद |
19 | शुक्रवार | 05-04-2024 | SRH vs CSK | 7:30 बजे | हैदराबाद |
20 | शनिवार | 06-04-2024 | RR vs RCB | 7:30 बजे | जयपुर |
21 | रविवार | 07-04-2024 | MI vs DC | 3:30 बजे | मुंबई |
22 | रविवार | 07-04-2024 | LSG vs GT | 7:30 बजे | लखनऊ |