जाने अभी तक आईपीएल में कितनी बार कप्तानों को ट्रेड किया गया है? - क्रिकट्रैकर हिंदी

जाने अभी तक आईपीएल में कितनी बार कप्तानों को ट्रेड किया गया है?

खिलाड़ियों के रिटेंशन की डेडलाइन भी अब नजदीक आ गई है और कई फ्रेंचाइजियों के बीच खिलाड़ियों के ट्रेड को लेकर भी काफी रिपोर्ट सामने आ रही है।

Hardik Pandya (Pic Source-Twitter)
Hardik Pandya (Pic Source-Twitter)

इंडियन प्रीमियर लीग 2024 के लिए तमाम लोग बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। यह टूर्नामेंट पिछली बार से भी ज्यादा शानदार होने वाला है। खिलाड़ियों के रिटेंशन की डेडलाइन भी अब नजदीक आ गई है और कई फ्रेंचाइजियों के बीच खिलाड़ियों के ट्रेड को लेकर भी काफी रिपोर्ट सामने आ रही है।

गुजरात टाइटंस के कप्तान हार्दिक पांड्या भी अपनी पुरानी फ्रेंचाइजी मुंबई इंडियंस में शामिल होने के लिए तैयार है। बता दें, हार्दिक पांड्या ने अपने आईपीएल करियर की शुरुआत मुंबई इंडियंस से 2015 में की थी और इस बेहतरीन ऑलराउंडर ने 2022 और 2023 आईपीएल सीजन में गुजरात टाइटंस की कप्तानी भी की थी। उनकी कप्तानी में गुजरात टाइटंस ने आईपीएल 2022 की ट्रॉफी को अपने नाम किया और 2023 सीजन के फाइनल में अपनी जगह बनाई। हालांकि फाइनल में उन्हें चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा।

तमाम लोग इस चीज को देखकर काफी हैरान है की हार्दिक पांड्या आगामी सीजन में मुंबई इंडियंस की ओर से खेलते हुए नजर आ सकते हैं। ESPNक्रिकइंफो की रिपोर्ट के मुताबिक हार्दिक पांड्या को मुंबई इंडियंस ने 15 करोड़ रुपए में ट्रेड किया है। रिपोर्ट के मुताबिक हार्दिक पांड्या अपनी ट्रांसफर फीस के 50% कमा सकते हैं।

हालांकि ऐसा पहली बार नहीं हो रहा है कि जब आईपीएल में किसी टीम के कप्तान को ट्रेड किया गया है। इससे पहले आईपीएल 2020 में दिल्ली कैपिटल्स ने अनुभवी खिलाड़ी अजिंक्य रहाणे और ऑलराउंडर रविचंद्रन अश्विन को राजस्थान रॉयल्स और पंजाब किंग्स से ट्रेड किया था।

हार्दिक पांड्या आईपीएल में रच सकते हैं इतिहास

दिल्ली कैपिटल्स के लिए 2020 सीजन काफी अच्छा रहा था और उन्होंने टूर्नामेंट के फाइनल में अपनी जगह बनाई थी। हालांकि उन्हें फाइनल में मुंबई इंडियंस के खिलाफ पांच विकेट से हार का सामना करना पड़ा था।

अभी तक मुंबई इंडियंस और गुजरात टाइटंस के बीच हार्दिक पांड्या के ट्रेड को लेकर कोई भी खबर सामने नहीं आई है लेकिन अगर ऐसा होता है तो हार्दिक पांड्या आईपीएल के इतिहास में तीसरे कप्तान होंगे जिन्हें ट्रेड किया गया हो।

 

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?