किस क्रिकेटर के पास नहीं है इंजीनियरिंग की डिग्री? क्या आपको पता है इस सवाल का जवाब..? - क्रिकट्रैकर हिंदी

किस क्रिकेटर के पास नहीं है इंजीनियरिंग की डिग्री? क्या आपको पता है इस सवाल का जवाब..?

टीम इंडिया इस वक्त एशिया कप 2023 में अपना दमखम दिखाते हुए नजर आ रही है।

Team India (Photo Source: Twitter)
Team India (Photo Source: Twitter)

राहुल द्रविड़ः कौन बनेगा करोड़पति भारत का सबसे चर्चित और लोकप्रिय टीवी प्रोग्राम है। इस शो में हमें क्रिकेट से जुड़े सवाल भी देखने को मिलते हैं। हाल ही में एक एपिसोड के दौरान एक प्रतिभागी से सवाल किया गया कि कौन से क्रिकेटर हैं जिनके पास इंजीनियरिंग की डिग्री नहीं है। आपको बता दें क्रिकेटर से जुड़ा पूछा गया यह सवाल 12.5 लाख रूपए का था। आइए आपको बताते हैं कि इस सवाल के लिए शो में क्या चार ऑप्शन दिए गए थे, और इसका सही जवाब क्या था-

इस खिलाड़ी ने नहीं की है इंजीनियरिंग

कौन बनेगा करोड़पति में प्रतिभागी से पूछे गए सवाल के चार ऑप्शन थे। जिनमें- अनिल कुंबले, रविचंद्रन अश्विन, के श्रीकांत और राहुल द्रविड़ शामिल थे, और इस प्रश्न का सही जवाब राहुल द्रविड़ था। जिनके पास इंजीनियरिंग की डिग्री नहीं है। भारतीय क्रिकेट टीम के वर्तमान कोच राहुल और पूर्व दिग्गज खिलाड़ी राहुल द्रविड़ ने St. Joseph College से Commerce में डिग्री हासिल की है।

राहुल द्रविड़ St. Joseph College से ही अपना MBA पूरा कर रहे थे, जिस दौरान टीम इंडिया में उनका चयन हुआ था। अनिल कुंबले की बात करें तो उन्होंने राष्ट्रीय विद्यालय कॉलेज से Mechanical Engineering में डिग्री हासिल की है। वहीं के. श्रीकांत ने भी चेन्नई के कॉलेज से Electrical Engineering में डिग्री हासिल की है। वहीं अश्विन ने भी SSN कॉलेज से Information Technology से B.Tech में ग्रेजुएशन पूरा किया है।

यह भी पढ़े- World Cup 2023: आंकड़ों से पता चलता है क्यों Shardul Thakur हैं टीम इंडिया के लिए बेस्ट ऑलराउंडर

वर्ल्ड कप 2023 जीतना चाहेगी टीम इंडिया

टीम इंडिया इस वक्त पाकिस्तान और श्रीलंका में संयुक्त रूप से खेले जा रहे एशिया कप में दमखम दिखाते हुए नजर आ रही है। आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2023, 5 अक्टूबर से भारत में खेला जाएगा। भारत ने पिछला वर्ल्ड कप साल 2011 में जीता था।

टीम इस साल जब वर्ल्ड कप की भारत में वापसी हो रही है तो खिताब अपने नाम करना चाहेगी। वर्ल्ड कप 2023 में शुभमन गिल, विराट कोहली, जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद सिराज जैसे खिलाड़ी बड़ी भूमिका निभाते हुए नजर आएंगे।