आईपीएल ऑक्शन इतिहास में बिकने वाले टाॅप 5 सबसे महंगे खिलाड़ी कौन हैं? जानिए यहां
ऋषभ पंत बने IPL ऑक्शन के सबसे महंगे खिलाड़ी, लखनऊ सुपर जायंट्स ने किया रिकॉर्ड खरीद
अद्यतन - दिसम्बर 16, 2025 4:32 अपराह्न
1. ऋषभ पंत – 27 करोड़ रुपये

ऋषभ पंत आईपीएल ऑक्शन इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी हैं। आईपीएल 2025 मेगा-ऑक्शन में लखनऊ सुपर जायंट्स ने उन्हें रिकॉर्ड 27 करोड़ रुपये में खरीदा था। दिल्ली कैपिटल्स के लिए कई सीजन खेलने के बाद पंत को रिलीज किया गया, जिसके बाद ऑक्शन में उन पर जबरदस्त बोली लगी। लखनऊ ने न सिर्फ उन्हें टीम में शामिल किया, बल्कि कप्तान की जिम्मेदारी भी सौंपी।
आईपीएल 2025 में ऋषभ पंत का प्रदर्शन मिला-जुला रहा। शुरुआती मैचों में वह रन बनाने के लिए जूझते नजर आए, लेकिन सीजन के अंत में उन्होंने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ शानदार शतक लगाकर अपनी क्लास दिखाई।
पूरे सीजन में पंत ने 14 मैचों में 269 रन बनाए। हालांकि, लखनऊ की टीम अंक तालिका में सातवें स्थान पर रही, फिर भी पंत का रिकॉर्ड तोड़ सौदा आईपीएल इतिहास में यादगार बन गया।
Previous
Page 5 / 5