“धोनी ने किसे कप्तान बनाया….” रुतुराज गायकवाड़ के अर्धशतक पर फैंस का आया धांसू रिएक्शन
डेरिल मिचेल ने रुतुराज के साथ मिलकर 70 रनों की साझेदारी बनाई और टीम की जीत सुनिश्चित कर दी।
अद्यतन - Apr 8, 2024 11:06 pm

IPL 2024 का 22वां मैच चेन्नई सुपर किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेला गया। चेन्नई सुपर किंग्स ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी और कोलकाता को पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया। KKR की तरफ से सलामी बल्लेबाज के रूप में फिल सॉल्ट और सुनील नारायण मैदान में उतरे थे। हालांकि, चेन्नई के मैदान में CSK के गेंदबाजों का बोलबाला रहा। KKR के सभी बल्लेबाज धोनी की टीम के सामने भीगी बिल्ली बनकर रह गए।
फिल सॉल्ट 0(1), सुनील नारायण 27(20), अंगकृष रघुवंशी 24(18), श्रेयस अय्यर 34(32), वेंकटेश अय्यर 3(8), रमनदीप सिंह 13(12), रिंकू सिंह 9(14), आंद्रे रसेल 10(10), संगीश रॉय 3(3), मिचेल स्टार्क 0(3), वैभव अरोड़ा ने 1(1) रन बनाए। CSK की तरफ से तुषार देशपांडे ने 3, मुस्ताफिजुर रहमान ने 2, महेश तीक्षणा ने 1, और रवींद्र जड़ेजा ने 3 विकेट लिए। कुल मिलाकर कोलकाता नाइट राइडर्स ने चेन्नई सुपर किंग्स को 138 रनों का लक्ष्य दिया। इसके जवाब में चेन्नई ने रुतुराज गायकवाड़ की अर्धशतकीय पारी के दम पर 7 विकेट से जीत दर्ज की।
रुतुराज गायकवाड़ ने खेली कप्तानी पारी
लक्ष्य का पीछा करने उतरी CSK के लिए होमग्राउंड पर लक्ष्य को हासिल करना आसान तो था लेकिन गेम कभी भी पलट सकता था। हालांकि, रचिन रवींद्र और रुतुराज गायकवाड़ के बीच 27 रनों की साझेदारी हुई और मामला फिर भी CSK के कंट्रोल में रहा। रचिन 15 रन बनाकर आउट हुए। उसके बाद अजिंक्य रहाणे को क्रीज पर आना था लेकिन मांशपेशियों में खिंचाव के कारण डेरिल मिचेल रुतुराज का साथ देने क्रीज पर आए। उन्होंने रुतुराज के साथ मिलकर 70 रनों की साझेदारी बनाई और टीम की जीत सुनिश्चित कर दी।
इसी साझेदारी के बीच में ही रुतुराज गायकवाड़ ने 45 गेंदों में अपना अर्धशतक बनाया। हालांकि, डेरिल मिचेल अपना विकेट अंतिम तक नहीं बचा सके और 19 गेंदों में 1 चौके और 1 छक्के की मदद से 25 रनों की पारी खेली। लेकिन गायकवाड़ अंत तक डंटे रहे और 58 गेंदों में 67 रनों की नाबाद पारी खेली और चौका लगाकर मैच जिताया। उनका साथ शिवम दुबे ने भी दिया जिन्होंने 28 रनों की पारी खेली।
रुतुराज गायकवाड़ की अर्धशतकीय पारी पर फैंस का आया रिएक्शन-
Perfect replacement for Mahi Bhai as captain 🔥🔥 pic.twitter.com/d0GcXnoJj6
— Apuroop Achanta (@digitaldetox_9) April 8, 2024
He will get 100 soon and become the first ever captain from CSK who score a century 🤗🤗
— Anish Verma (@anishverma1985) April 8, 2024
Absolutely fantastic, no doubt about it! It’s just so amazing.
— Sworvx (@sworvx) April 8, 2024
Well played
— Vijay (@veejuparmar) April 8, 2024
Matured knock
— Don Cricket 🏏 (@doncricket_) April 8, 2024
Skipper leading from the front 🫡
Ruturaj Gaikwad brings 🆙 his maiden 5️⃣0️⃣ of the #TATAIPL 2024 👏👏 pic.twitter.com/BoLjnpTrTu
— Abdullah RYK (@RYK_111P) April 8, 2024