ग्लेन मैक्सवेल कर रहे है 27 मार्च को विनी रमन से शादी, जानिए ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज क्रिकेटर की मंगेतर के बारे में

ग्लेन मैक्सवेल और विनी रमन की शादी की चर्चाएं सोशल मीडिया पर जोरों-शोरो पर हो रही हैं।

Advertisement

Vini Raman and Glenn Maxwell (Image Source: Instagram)

ऑस्ट्रेलिया के स्टार ऑलराउंडर क्रिकेटर ग्लेन मैक्सवेल इन दिनों भारतीय मूल की विनी रमन के साथ शादी रचाने को लेकर खूब सुर्खियां बटोर रहे हैं। ग्लेन मैक्सवेल और विनी रमन की शादी की चर्चाएं सोशल मीडिया पर जोरों-शोरो पर हो रही हैं, खासकर जबसे उनकी शादी का कार्ड सामने आया है।

Advertisement
Advertisement

ग्लेन मैक्सवेल और विनी रमन ने लगभग एक साल पहले सगाई कर ली थी और अपनी सगाई की खबर इंस्टाग्राम पर साझा की थी। यह कपल एक बार फिर अपनी शादी को लेकर चर्चा में है, क्योंकि ऑस्ट्रेलिया के नामी क्रिकेटर जल्द ही अपनी भारतीय मंगेतर के साथ 27 मार्च को शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। उनकी शादी का निमंत्रण कार्ड, जो तमिल भाषा में छपा है, सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

दरअसल, विनी रमन तमिल परिवार से ताल्लुक रखती हैं, और उनकी ऑस्ट्रेलिया के स्टार ऑलराउंडर के साथ शादी तमिल परंपराओं के अनुसार हो सकती हैं। आपको बता दें, मैक्सवेल और विनी रमन ने मार्च 2020 में बेहद पारंपरिक या यूं कहे हिन्दू रिवाज से सगाई की थी। जिसे देखते हुए तमिल रीति-रिवाज से उनकी शादी की उम्मीद की जा सकती हैं, लेकिन दोनों ही पक्षों द्वारा इस बारे में कोई पुष्टि नहीं की गई हैं।

यहां जानिए ग्लेन मैक्सवेल के मंगेतर विनी रमन के बारे में

विनी रमन एक भारतीय मूल की ऑस्ट्रेलियाई नागरिक हैं, जो उनकी इंस्टाग्राम प्रोफाइल के मुताबिक मेलबर्न में फार्मासिस्ट हैं। ग्लेन मैक्सवेल के मंगेतर के परिवार की जड़ें भारत के चेन्नई से जुड़ी हुई हैं। हालांकि, विनी रमन का जन्म और पालन-पोषण ऑस्ट्रेलिया में ही हुआ हैं, क्योंकि उनके पिता वेंकट रमन और मां विजयलक्ष्मी रमन उनके जन्म से पहले ही भारत से ऑस्ट्रेलिया चले गए थे।

विनी रमन के पास ऑस्ट्रेलिया की नागरिकता है, और उन्होंने विक्टोरिया से पढ़ाई की है, जो क्रिकेटर ग्लेन मैक्सवेल का जन्म स्थान है। उनकी पहली मुलाकात कथित रूप से बिग बैश लीग (BBL) की टीम मेलबर्न स्टार्स के एक इवेंट के दौरान हुई थी, जिसके बाद दोनों एक-दूसरे को डेट करने लगे थे।

अब यह देखा जाना बाकी है कि ग्लेन मैक्सवेल और विनी रमन की शादी ईसाई धर्म से होती है या फिर तमिल परंपराओं के अनुसार होती है, या दोनों ही रिवाजो से, लेकिन फैंस को उनकी शादी की तस्वीरों का बेसब्री से इंतजार रहेगा। मैक्सवेल से पहले ऑस्ट्रेलिया के पूर्व खिलाड़ी शॉन टैट ने 2014 में एक भारतीय मॉडल माशूम से शादी की थी।

Advertisement