जाने कौन है Kumar Kushagra जिनकी लोग धोनी से कर रहे हैं तुलना? IPL 2024 ऑक्शन में लग सकती है बड़ी बोली - क्रिकट्रैकर हिंदी

जाने कौन है Kumar Kushagra जिनकी लोग धोनी से कर रहे हैं तुलना? IPL 2024 ऑक्शन में लग सकती है बड़ी बोली

झारखंड के लिए घरेलू क्रिकेट खेलते हैं कुमार

Kumar Kushagra (Image Credit- Twitter X)
Kumar Kushagra (Image Credit- Twitter X)

आईपीएल 2024 के लिए ऑक्शन इस महीने 19 दिसंबर को दुबई में होने वाला है। तो वहीं इस ऑक्शन में कुछ युवा खिलाड़ियों के तकदीर बदल सकती है। आईपीएल के गत सीजन में हुए ऑक्शन में हमने ऐसा कई बार होते हुए देखा है।

तो वहीं आगामी ऑक्शन में झारखंड के लिए घरेलू क्रिकेट खेलने वाले 19 वर्षीय युवा विकेटकीपर बल्लेबाज कुमार कुशाग्र (Kumar Kushagra) भी ऐसे ही कुछ युवा खिलाड़ियों में शामिल हैं, जिनपर आईपीएल 2024 की नीलामी में पैसा बरस सकता है।

इसके अलावा कुशाग्र की बल्लेबाजी स्टाइल की वजह से अभी से उनकी तुलना पूर्व भारतीय कप्तान महेंद सिंह धोनी से होने लगी है। आईपीएल के ऑक्शन के लिए कुशाग्र ने अपना बेस प्राइस 20 लाख रूपए रखा है।

हालांकि, 17वें सीजन में उन्हें इससे ज्यादा रकम मिलती हुई नजर आ रही है। तो आइए आपको कुमार कुशाग्र के बारे में बताते हैं पांच खास बातें जिनकी वजह से उनपर लग सकती है बड़ी बोली:

1. दिल्ली कैपिटल्स कैंप में बुलाए गए कुमार कुशाग्र

आपको बता दें कि आईपीएल 2024 के ऑक्शन से पहले कुमार को दिल्ली कैपिटल्स फ्रेंचाइजी द्वारा आयोजित एक कैंप में भी बुलाया गया था, जहां पर उन्होंने ट्रायल दिया। इसके अलावा उन्होंने कुछ समय पहले फ्रेंचाइजी द्वारा प्री सेशन कैंप में भी हिस्सा लिया था।

साथ ही कुमार के आंकड़े रेड बाॅल और लिस्ट ए क्रिकेट में शानदार हैं। साथ ही सैयद मुश्ताक अली ट्राॅफी 2023 में कुमार ने झारखंड के लिए कमाल का प्रदर्शन किया था। तो वहीं उनकी बल्लेबाजी में धोनी की तरह पावरहिटिंग भी नजर आती है।

2. भारत के अंडर 19 स्क्वाॅड में सबसे युवा खिलाड़ी

बता दें कि भारत की अंडर 19 टीम में कुमार एक सबसे युवा खिलाड़ी हैं, जो मात्र 15 साल की उम्र में ही अंडर 19 क्रिकेट खेलने में कामयाब रहे हैं। इसके अलावा कुमार ने अंडर 19 टीम में यशस्वी जायसवाल, तिलक वर्मा और रवि बिश्नोई के साथ काफी क्रिकेट खेला है जो फिल्हाल भारतीय टीम में अपनी जगह बना चुके हैं।

3. रणजी में एक यादगार डेब्यू

आपको बता दें कि कुमार कुशाग्र का घरेलू टूर्नामेंट रणजी ट्राॅफी में एक शानदार डेब्यू रहा था। हालांकि, साल 2021-22 सीजन में भाग लेने से पहले वह प्री टूर्नामेंट कैंप में भाग भी नहीं ले पाए थे, लेकिन इसके बावजूद 2020 में अंडर 19 खेलने के ठीक बाद उन्होंने झारखंड के लिए रणजी में कमाल का प्रदर्शन किया।

टूर्नामेंट में कुमार झारखंड के लिए हाईएस्ट स्कोरर रहे थे, उन्होंने पूरे टूर्नामेंट के दौरान 62.71 की औसत व 76.74 के स्ट्राइकर रेट से कुल 439 रन बनाए थे। इसके अलावा इस सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टाॅप 15 बल्लेबाजों में शुमार रहे।

4. पिछले 10 महीने में व्हाइट बाॅल क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन

साल 2021-22 रणजी सीजन में कमाल का प्रदर्शन करने के बाद कुमार ने 2022-23 विजय हजारे ट्राॅफी में शानदार प्रदर्शन कर सुर्खियां बटोरना शुरू किया। टूर्नामेंट में उन्होंने 68.75 के स्ट्राइक रेट से कुल 275 रन बनाए थे।

तो वहीं इस शानदार प्रदर्शन से पहले वह देवधर ट्राॅफी में ईस्ट जोन के लिए खेल चुके थे, जहां पर चुने जाने वाले कुमार कुशाग्र सबसे कम उम्र के खिलाड़ियों में दूसरे नंबर पर थे। इसके अलावा फाइनल में साउथ जोन के खिलाफ कुमार ने 58 गेंदों में 68 रनों की शानदार पारी खेली थी।

5. कुमार कुशाग्र धोनी से हैं प्रेरित

आपको बता दें कि बहुत ही छोटी सी उम्र से ही कुमार कुशाग्र एमएस धोनी से प्रभावित हो चुके थे। मात्र 10 साल की उम्र से ही वह धोनी की तरह बनने के सपने देखने लगे थे। इसके अलावा उन्होंने स्पोर्ट्सकीड़ा के साथ एक इंटरव्यू में कहा था कि इतने छोटे राज्य से निकलकर पूरी दुनिया में नाम कमाना कोई आसान काम नहीं है। वह (धोनी) सिर्फ क्रिकेट नहीं खेलते, वह मैदान पर हावी होते हैं और मारना है तो मारना ही है।

ये भी पढ़ें- NZ-W vs PAK-W Match Prediction: जाने किस टीम का पलड़ा है भारी और कौन जीत सकता है आज का मैच?

close whatsapp
5 ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी जिन्होंने डेब्यू IPL मैच में ठोकी हाफ सेंचुरी IPL 2024: इन 11 विदेशी खिलाड़ियों ने लिए करोड़ों रुपये लेकिन हुए फ्लॉप IPL 2024: आईपीएल के 19वें और 20वें ओवर में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले 5 खिलाड़ी आईपीएल इतिहास के 5 सबसे तेज गेंदबाज आईपीएल 2024 में सभी 10 टीमों के हेड कोच कौन हैं? चिन्नास्वामी में RCB के खिलाफ किस टीम ने जीते हैं सबसे ज्यादा मैच IPL 2024: RCB के 3 पूर्व खिलाड़ी जो SRH में मचा रहे तबाही 4 खिलाड़ी जिन्होंने खेले हैं 500 से ज्यादा टी20 मैच MS Dhoni: बतौर CSK कप्तान धोनी के लाजवाब रिकार्ड IPL 2024 शुरू होने से पहले किन टीमों के कप्तान बदले गए