बचपन में तोड़ते थे ललित यादव घरों के कांच, अब तोड़ दिया रोहित की टीम की जीत का सपना - क्रिकट्रैकर हिंदी

बचपन में तोड़ते थे ललित यादव घरों के कांच, अब तोड़ दिया रोहित की टीम की जीत का सपना

मुंबई इंडियंस के खिलाफ मैच में ललित यादव ने मैच जीताऊ पारी खेली थी।

Lalit Yadav (Photo Source: Twitter)
Lalit Yadav (Photo Source: Twitter)

आईपीएल 2022 का आगाज शानदार अंदाज में हुआ है, टूर्नामेंट में अब तक सिर्फ तीन ही मुकाबले खेले गए हैं लेकिन उन सभी मैच में दर्शकों का एक से बढ़कर एक बढ़िया प्रदर्शन देखने को मिले हैं। इस लीग में फैंस रोहित शर्मा, विराट कोहली, डेविड वॉर्नर जैसे बड़े खिलाड़ियों से काफी उम्मीदें लगाए बैठे होते हैं।

लेकिन इन सब के बीच कुछ युवा खिलाड़ी अपने मौकों को भुनाते हुए ऐसी पारी खेल जाते हैं जिसकी उम्मीद किसी को नहीं होती है। कुछ इसी तरह की पारी आईपीएल 2022 के दूसरे मैच में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाड़ी ललित यादव ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ खेली। दरअसल मैच में 178 रनों का पीछा करने उतरी दिल्ली की टीम एक वक्त पर पिछड़ी हुई दिख रही थी, लेकिन ललित यादव और अक्षर पटेल के कमाल की साझेदारी ने टीम को जीत दिला दी।

इस मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स के ललित यादव ने अक्षर पटेल के साथ मिलकर मैच को पूरी तरह पलट दिया। उन्होंने 38 गेंदों में चार चौके और 2 छक्के की मदद से 48 रन बनाए। वहीं अक्षर पटेल ने भी 17 गेंदों में 38 रनों की ताबरतोड़ पारी खेली। दोनों बल्लेबाजों ने आखिरी के पांच ओवर में 70 रन जोड़े और मुंबई को जीत से दूर कर दिया। ललित यादव की इस अद्भुत पारी के बाद फैंस उनके दीवाने हो चुके हैं और उनक बारे में जानना चाहते हैं।

घरेलू क्रिकेट में भी ललित यादव का रिकॉर्ड है शानदार

25 साल के ललित यादव दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेलते हैं, वह घरेलू क्रिकेट में भी दिल्ली का ही प्रतिनिधित्व करते हैं। आईपीएल 2022 के मेगा ऑक्शन में दिल्ली कैपिटल्स ने उन्हें महज 65 लाख की कीमत देकर खरीदा था। ललित यादव ने 2017 में अपना फर्स्ट क्लास डेब्यू किया था और वहां उन्होंने महाराष्ट्र के खिलाफ 52 रनों की पारी खेली थी। फर्स्ट क्लास करियर की अपनी शुरुआती चार पारियों में तीन अर्धशतक जड़ा था।

दाएं हाथ के इस बल्लेबाज के नाम एक और खास रिकॉर्ड है। दरअसल ललित ने छह गेंदों में छह छक्के लगाने का कारनामा दो-दो बार किया है। हालांकि उन्होंने ये रिकॉर्ड दिल्ली के लिए दो अलग-अलग टूर्नामेंट में खेलने के दौरान बनाया था।

close whatsapp