जाने Mo Bobat के बारे यह 5 मुख्य बाते जिनको RCB ने अपना नया डायरेक्टर ऑफ़ क्रिकेट नियुक्त किया - क्रिकट्रैकर हिंदी

जाने Mo Bobat के बारे यह 5 मुख्य बाते जिनको RCB ने अपना नया डायरेक्टर ऑफ़ क्रिकेट नियुक्त किया

अभी तक एक बार भी रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने IPL ट्रॉफी को अपने नाम नहीं किया है।

Mo Bobat (Pic Source-Twitter)
Mo Bobat (Pic Source-Twitter)

इंडियन प्रीमियर लीग 2023 में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर फ्रेंचाइजी का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा था और अंक तालिका में उन्होंने 6वां पायदान हासिल किया था। बता दें, अभी तक एक बार भी रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने IPL ट्रॉफी को अपने नाम नहीं किया है।

हालांकि आगामी सत्र से पहले रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने Mo Bobat को टीम का डायरेक्टर ऑफ़ क्रिकेट नियुक्त किया है। उन्होंने RCB फ्रेंचाइजी में माइक हेसन की जगह ली। आज हम बताते है आपको Mo Bobat के बारे में यह 5 मुख्य बाते।

1- ECB के साथ Mo Bobat पिछले 12 सालों से हैं

मो बोबाट इंग्लिश क्रिकेट टीम के साथ पिछले 12 सालों से हैं। वो इंग्लैंड और वेल्स क्रिकेट बोर्ड को 2011 में शामिल हुए थे और नवंबर 2019 में उन्हें प्रदर्शन निदेशक बना दिया गया था।

ECB के मुताबिक उन्होंने कहा कि, ‘इंग्लैंड और वेल्स क्रिकेट बोर्ड के साथ मैंने पिछले 12 सालों में काफी मजेदार समय बिताया और यह मेरे लिए बहुत ही सम्मान की बात है कि पिछले 4 सालों से मैं टीम का प्रदर्शन निदेशक हूं। वर्ल्ड कप 2019 में और एशेज के कुछ संस्करण में मैं भी टीम के साथ मौजूद था।’

यह भी पढ़े: हैदराबाद पहुंचते ही David Warner ने शेयर किया Biryani के लिए अपना प्यार, वायरल हुई तस्वीर

2- एंडी फ्लावर के साथ कर चुके है काम

बता दें, इंडियन प्रीमियर लीग की आगामी संस्करण में RCB के मुख्य कोच एचडी फ्लावर होने वाले हैं। उन्हें संजय बांगर की जगह इस भूमिका को निभाते हुए देखा जाएगा।

पहले भी बोबत एंडी फ्लावर के साथ इंग्लिश क्रिकेट टीम में काम कर चुके हैं। इन दोनों की जोड़ी ने इंग्लैंड क्रिकेट को एक नई दिशा दी थी। अब आगामी आईपीएल संस्करण में दोनों RCB को ट्रॉफी जिताने में अहम भूमिका निभाते हुए नजर आएंगे।

3- खेल के बारे में है काफी ज्ञान

मो बोबाट को खेल के बारे में काफी ज्ञान है और वो सभी खेलों को लेकर काफी गंभीर रहते हैं। उन्होंने नॉटिंघम ट्रेंट विश्वविद्यालय से खेल विज्ञान और प्रबंधन में डिग्री प्राप्त की है। उन्होंने बेडफोर्डशायर विश्वविद्यालय से शिक्षा में स्नातकोत्तर प्रमाणपत्र भी रखा है।

हाल ही में, बोबट ने मैनचेस्टर मेट्रोपॉलिटन यूनिवर्सिटी से मास्टर्स ऑफ स्पोर्ट्स डायरेक्टरशिप की डिग्री हासिल की है।

4- Bobat खेल के Lecturer और टीचर भी रह चुके हैं

अपने युवा दिनों के दौरान, बोबट तीन साल से अधिक समय तक यानी 2004 से 2007 तक लीसेस्टर कॉलेज में खेल और व्यायाम विज्ञान में Lecturer थे। इसके बाद, वह जनवरी 2008 से अक्टूबर 2011 तक विग्जेस्टोपन और क्यूई 1 कॉलेज में खेल और पीई के शिक्षक थे।

उन्हें खेल को लेकर दिलचस्पी कही थी और कई खिलाड़ी भी उनके काफी बड़े फैन रहे हैं।

5- कई युवा खिलाड़ियों को ECB की ओर से दिया है मौका

बता दें, Mo Bobat के कार्यकाल के दौरान ही कई युवा इंग्लिश खिलाड़ियों ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू किया था। जो रूट, बेन स्टोक्स, जोफ्रा आर्चर, सैम करन, हैरी ब्रुक इन सभी लोगों को क्रिकेट के बारे में Mo Bobat ने काफी कुछ बताया था।

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?