जाने नुवान सेनेविरत्ने के बारे में सब कुछ? जिन्होंने पाकिस्तान टीम के गेंदबाजों के खिलाफ भारतीय टीम के खिलाड़ियों को जमकर दी थी ट्रेनिंग - क्रिकट्रैकर हिंदी

जाने नुवान सेनेविरत्ने के बारे में सब कुछ? जिन्होंने पाकिस्तान टीम के गेंदबाजों के खिलाफ भारतीय टीम के खिलाड़ियों को जमकर दी थी ट्रेनिंग

क्रिकेट जर्नलिस्ट रेक्स क्लिमेंटाइन ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर नुवान सेनेविरत्ने की कड़ी मेहनत और उनके परिवार वालों को लेकर बड़ा खुलासा किया।

Nuwan Seneviratne (Pic Source-Twitter)
Nuwan Seneviratne (Pic Source-Twitter)

2023 में भारतीय टीम का प्रदर्शन वनडे प्रारूप में अभी तक काफी अच्छा रहा है। उन्होंने कई महत्वपूर्ण मुकाबलों में जीत दर्ज की है। सबसे अच्छी बात यह है कि अनुभवी बल्लेबाज विराट कोहली भी इस समय काफी अच्छी लय में नजर आ रहे हैं। उन्होंने अभी तक 2023 में इस प्रारूप में दो शतक जड़ दिए हैं।

भारत ने श्रीलंका के खिलाफ 317 रनों से जीत दर्ज की थी। इस मैच में भारतीय टीम के अनुभवी बल्लेबाज विराट कोहली और युवा खिलाड़ी शुभमन गिल ने अपनी टीम के लिए महत्वपूर्ण शतक जड़ा था। मैच के खत्म होने के बाद उन्होंने तीन थ्रोडाउन विशेषज्ञों को शुक्रिया कहा था। इन्ही में से एक है नुवान सेनेविरत्ने। नुवान सेनेविरत्ने श्रीलंका के बहुत ही साधारण परिवार से हैं।

क्रिकेट जर्नलिस्ट रेक्स क्लिमेंटाइन ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर नुवान सेनेविरत्ने की कड़ी मेहनत और उनके परिवार वालों को लेकर बड़ा खुलासा किया। क्रिकेट जर्नलिस्ट ने कहा कि नुवान सेनेविरत्ने को पहले श्रीलंका के सपोर्ट स्टाफ में सहायक फील्डिंग कोच के रूप में नियुक्त किया गया था। उनकी कला को भारतीय टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली ने देखा और इसके बाद नुवान सेनेविरत्ने को भारतीय टीम के सपोर्ट स्टाफ में शामिल किया गया।

रेक्स क्लिमेंटाइन ने ट्वीट किया कि, ‘नुवान को कोचिंग स्टाफ में सहायक फील्डिंग कोच के रूप में शामिल किया गया था। उनके जिम का शेड्यूल काफी चुनौतीपूर्ण था। वो 2 घंटा सुबह जिम करते थे और 2 घंटा दिन में। सीनियर टीम कोच ग्राहम फॉर्ड ने यह बात पहचाना कि नुवान अतिरिक्त गति से थ्रो फेक सकते हैं।’

यह तीनों ही लोग हमें हर रोज 145 केएमपीएच और 150 केएमपीएच की गति से चैलेंज करते हैं: विराट कोहली

https://x.com/RexClementine/status/1615568327652544513?s=20

https://x.com/RexClementine/status/1615568332102729730?s=20

विराट कोहली ने कहा कि, ‘यह रघु, दया और नुवान है। यह तीनों ही लोग हमें हर रोज 145 केएमपीएच और 150 केएमपीएच की गति से चैलेंज करते हैं। इनका अभ्यास सत्र सच में काफी मुश्किल होता है लेकिन यह हमें हर मुकाबले के लिए तैयार करते हैं। हमारी सफलता के पीछे इनका पड़ा योगदान है और इसी वजह से लोगों को इनका चेहरा भी याद रखना चाहिए।’

श्रीलंका के पूर्व बल्लेबाज चरित सेनानायके ने कहा कि 2017 में जब भारत में श्रीलंका का दौरा किया था तब नुवान को भारतीय टीम ने बुलाया था। उस समय उनके पास श्रीलंका क्रिकेट का अनुबंध नहीं था। नुवान ने काफी गति के साथ विराट कोहली को परेशान किया। विराट कोहली को भी उनके साथ अभ्यास करके काफी अच्छा लगा। नुवान की कुछ गेंदें विराट कोहली के शरीर में भी लगी और यह देखकर भारतीय बल्लेबाज काफी खुश हुए। इसके बाद उन्हें विराट कोहली और भारतीय टीम के मैनेजर की वजह से भारत बुलाया गया जहां उन्हें टीम के सपोर्ट स्टाफ में शामिल किया गया। वो तब से उन्हीं के साथ है।

वनडे वर्ल्ड कप के इतिहास में इन टीमों ने खेले हैं सर्वाधिफ फाइनल वनडे वर्ल्ड कप के इतिहास में भारत के लिए सर्वाधिक रनों की साझेदारी इन 5 कारणों के चलते वर्ल्ड कप 2023 में पाकिस्तान को धूल चटाएगा भारत भारत को 2011 वर्ल्ड कप जीताने वाले चैंपियन खिलाड़ी, जानें कहां है आज..? Big Breaking: भारत के लिए वर्ल्ड कप 2023 खेलेंगे रविचंद्रन अश्विन..! 5 बल्लेबाज जिन्होंने CPL में बनाए हैं सबसे ज्यादा रन 5 बल्लेबाज जिन्होंने World Cup 2019 में बनाए थे सबसे ज्यादा रन ODI में विराट कोहली को सर्वाधिक बार आउट करने वाले टॉप-5 गेंदबाज 2019 वर्ल्ड कप में सर्वाधिक रन बनाने वाले टॉप-10 बल्लेबाज 5 भारतीय बल्लेबाज, जिन्होंने एक कैलेंडर ईयर में बनाए हैं सर्वाधिक वनडे रन