IPL 2022: जानिए ओडियन स्मिथ के बारे में जिसे PBKS ने IPL 2020 मेगा ऑक्शन में 6 करोड़ रुपये में किया अनुबंधित - क्रिकट्रैकर हिंदी

IPL 2022: जानिए ओडियन स्मिथ के बारे में जिसे PBKS ने IPL 2020 मेगा ऑक्शन में 6 करोड़ रुपये में किया अनुबंधित

ओडियन स्मिथ ने हाल ही में भारत के खिलाफ एकदिवसीय सीरीज में भाग लिया था और अपनी गेंदबाजी से सभी को प्रभावित किया था।

Odean Smith. (Photo by Randy Brooks – CPL T20/Getty Images)
Odean Smith. (Photo by Randy Brooks – CPL T20/Getty Images)

वेस्टइंडीज के ऑलराउंडर ओडियन स्मिथ के लिए जारी इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2022 मेगा ऑक्शन के दूसरे और अंतिम दिन 13 फरवरी को फ्रेंचाइजियों के बीच बोली का युद्ध देखने को मिला, लेकिन अंत में पंजाब किंग्स (PBKS) उन्हें 6 करोड़ रुपये में खरीदने में कामयाब रही।

25 वर्षीय वेस्टइंडीज ऑलराउंडर के लिए जारी IPL 2022 मेगा ऑक्शन में कम से कम पांच फ्रेंचाइजियों ने काफी जंग लड़ी, क्योंकि उनका हाल ही का इंग्लैंड के खिलाफ टी-20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज के साथ-साथ PSL और CPL में प्रदर्शन शानदार रहा हैं।

ओडियन स्मिथ निचले क्रम में एक विस्फोटक बल्लेबाज होने के साथ-साथ शानदार गेंदबाज भी हैं, और PBKS के लिए बहुत उपयोगी साबित हो सकते हैं।

ओडियन स्मिथ PBKS पर ने खेला बड़ा दांव

वह ऑलराउंडरों की श्रेणी में आधार मूल्य 1 करोड़ रुपये के साथ नीलामी में उतरे थे। लखनऊ सुपर जायंट्स, राजस्थान रॉयल्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच गहन बोली के बाद, PBKS आखिरकार ओडियन स्मिथ को 6 करोड़ रुपये में अपनी टीम में शामिल करने में कामयाब रही।

ओडियन स्मिथ ने हाल ही में भारत के खिलाफ वनडे सीरीज में भाग लिया था और तुरंत ही अपने हिटिंग कौशल और तेजी से गेंदबाजी करने की क्षमता से क्रिकेट विशेषज्ञों को प्रभावित किया।

चूंकि IPL में अच्छी गति हासिल करने वाले गेंदबाजों की काफी मांग रही है, ओडियन स्मिथ PBKS के लिए सही चुनाव साबित हो सकते हैं। स्मिथ के चुनाव के बाद PBKS अपने मध्यक्रम के मुद्दों को सुलझा सकती हैं, क्योंकि अब उनके पास एक ऐसा गेंदबाज हैं, जो बल्लेबाजी भी कर सकता हैं।

बता दें, वेस्टइंडीज के ऑलराउंडर ने अब तक 5 वनडे और 8 टी-20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले खेले हैं, जहां उन्होंने क्रमशः 6 और 7 विकेट लिए हैं, और 144 और 49 रन बनाये हैं। ओडियन स्मिथ का टी-20 रिकॉर्ड प्रभावशाली रहा हैं, उन्होंने अब तक 33 मुकबला में 36 विकेट लिए है, और 192 रन बनाये हैं।

close whatsapp