WPL 2024: जाने सजीवन सजना के बारे में? जिन्होंने अंतिम गेंद पर छक्का जड़ दिलाई MI को जीत
सजीवन सजना का यह महिला प्रीमियर लीग का डेब्यू मैच था।
अद्यतन - फरवरी 24, 2024 1:50 अपराह्न

महिला प्रीमियर लीग 2024 का पहला मुकाबला मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला गया था। इस मुकाबले को मुंबई इंडियंस ने चार विकेट से अपने नाम किया। बता दें, मुंबई इंडियंस को आखिरी गेंद पर मैच जीतने के लिए पांच रनों की जरूरत थी। यह गेंद सजीवन सजना ने खेली और उन्होंने छक्का जड़ मुंबई इंडियंस को जीत दिलाई।
सजीवन सजना का यह महिला प्रीमियर लीग का डेब्यू मैच था। उन्होंने एलिस कैप्सी की गेंद पर Long-on की ओर बेहतरीन छक्का जड़ा और अपनी टीम को जीत दिलाई। जैसे ही सजीवन सजना ने छक्का जड़ा मुंबई इंडियंस की तमाम खिलाड़ी मैदान पर आ गई और उन्होंने युवा खिलाड़ी को गले लगा लिया।
बता दें, सजीवन सजना का जन्म 4 जनवरी 1995 को केरल में हुआ था। उनके पिता रिक्शा चलाते थे। सजीवन सजना बल्लेबाजी के साथ-साथ ऑफ ब्रेक गेंदबाजी भी कर सकती हैं। सजीवन सजना ने केरल, साउथ जोन और इंडिया ए टीम की ओर से भी भाग लिया हुआ है। यह उनका महिला प्रीमियर लीग का डेब्यू मैच था। उन्होंने अपने डेब्यू मैच की पहली ही गेंद पर छक्का जड़ा।
महिला प्रीमियर लीग 2024 की नीलामी में सजीवन सजना को मुंबई इंडियंस ने 15 लाख रुपए में अपनी टीम में शामिल किया
बता दें, सजीवन सजना को महिला प्रीमियर लीग 2024 की नीलामी में मुंबई इंडियंस ने 15 लाख रुपए में शामिल किया। उनका बेस प्राइस 10 लाख रुपए था। 2019 के टी20 सुपर लीग में सजीवन सजना ने काफी अच्छा प्रदर्शन किया था और केरल U23 टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई थी। यही नहीं सीनियर महिला टी20 ट्रॉफी 2023 में भी उन्होंने अपनी छाप छोड़ी थी और 134 रन बनाए थे जबकि 6 विकेट भी अपने नाम किए थे। भारतीय घरेलू क्रिकेट में भी इस खिलाड़ी का प्रदर्शन काफी अच्छा रहा है।
यही वजह है कि मुंबई इंडियंस ने उन्हें महिला प्रीमियर लीग 2024 की नीलामी में अपनी टीम में शामिल किया। इस संस्करण में उन्हें और भी बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए देखा जा सकता है। महिला प्रीमियर लीग 2023 की ट्रॉफी को मुंबई इंडियंस ने अपने नाम किया था। टीम की ओर से पिछले सीजन में सभी खिलाड़ियों ने काफी अच्छा प्रदर्शन किया था। अब देखना यह है कि इस सीजन को कौनसी टीम अपने नाम करती है? अपने डेब्यू ही मैच में सजीवन सजना ने कई लोगों को अपनी बल्लेबाजी और गेंदबाजी का दीवाना बना दिया है।