जाने तितास साधु के बारे में सब कुछ, जिन्होंने Asian Games 2023 के फाइनल में भारत को गोल्ड जिताने में निभाई अहम भूमिका - क्रिकट्रैकर हिंदी

जाने तितास साधु के बारे में सब कुछ, जिन्होंने Asian Games 2023 के फाइनल में भारत को गोल्ड जिताने में निभाई अहम भूमिका

तितास साधु ने श्रीलंका के खिलाफ फाइनल मैच में चार ओवर में छह रन देकर तीन विकेट अपने नाम किए।

Titas Sadhu (Pic Source-Twitter)
Titas Sadhu (Pic Source-Twitter)

25 सितंबर को खेले गए Asian Games 2023 के फाइनल में भारतीय महिला ने श्रीलंका को 19 रनों से मात देकर गोल्ड मेडल अपने नाम किया। इस मैच में पश्चिम बंगाल की युवा तेज गेंदबाज तितास साधु ने बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए भारतीय टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई। उन्होंने श्रीलंका के खिलाफ फाइनल मैच में चार ओवर में छह रन देकर तीन विकेट अपने नाम किए।

श्रीलंका टीम का कोई भी बल्लेबाज उनके खिलाफ बड़ा शॉट नहीं खेल पाया। तितास साधु ने टी-20 वर्ल्ड कप अंडर-19 के फाइनल मुकाबले में भी काफी अच्छी गेंदबाजी की थी और 6 रन देकर दो विकेट झटके थे। तमाम लोग इस युवा गेंदबाज की जमकर प्रशंसा कर रहे हैं।

जाने तितास साधु के बारे में

तितास साधु पश्चिम बंगाल की रहने वाली हैं। तितास साधु को आने वाले सालों में टीम इंडिया का भविष्य कहा जा रहा है। तितास साधु का जन्म सितंबर 2004 में चिनसुरा, पश्चिम बंगाल में हुआ था। उनके पिता क्रिकेट एकेडमी चलाते थे, लेकिन तितास की क्रिकेट में कोई दिलचस्पी नहीं थी। तितास को बचपन में स्विमिंग, रनिंग और एथलेटिक्स में रुचि थी और वो क्रिकेट को सिर्फ देखना पसंद करती थी।

तितास के पिता को जब एकेडमी चलाते हुए 2 साल हो गए तो उस समय यह युवा तेज गेंदबाज 13 वर्ष की हो चुकी थी। एक दिन बारिश के कारण एकेडमी बंद थी तो तितास के ट्रेनर पिता ने उनको गेंद डालने के लिए कहा और उस दिन वो पहली बार टेनिस बॉल से क्रिकेट खेली थी। इसके बाद 13 साल की उम्र से तितास ने क्रिकेट खेलना शुरू किया और अपने पिता की एकेडमी ज्वाइन की। जब वो दसवीं क्लास में हुई तो उन्होंने ट्रायल दिया पर सेलेक्ट नहीं हुई। कोरोना महामारी के बाद सीनियर टीम के लिए ट्रायल दिया और नेट गेंदबाज के तौर पर वो बंगाल की सीनियर टीम में सेलेक्ट हो गई।

तितास साधु ने सीनियर महिला टी-20 टूर्नामेंट में बंगाल की तरफ से सबसे ज्यादा विकेट हासिल किए। ये टूर्नामेंट उनके क्रिकेट करियर का टर्निंग प्वाइंट साबित हुआ। तितास साधु के प्रदर्शन को देखते हुए उन्हें महिला अंडर-19 वर्ल्ड कप के लिए भारत की अंडर-19 टीम में जगह मिली। इसके बाद उन्होंने पीछे मुड़कर नहीं देखा।

तितास साधु ने अंडर-19 वर्ल्ड कप के दौरान 9 विकेट हासिल किए। इंग्लैंड के खिलाफ हुए फाइनल मुकाबले में तितास साधु ने 4 ओवर में मात्र 6 रन दिए और 2 विकेट चटकाए।

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?