कप्तानी से डर के भागे जडेजा, 2023 में क्या होगा चेन्नई टीम का?

कप्तानी के साथ-साथ बल्लेबाजी में फ्लॉप रहे जडेजा।

Advertisement

Dhoni And Jadeja (Photo Source: IPL/BCCI and Twitter)

चेन्नई टीम में कप्तानी को लेकर मजाक चल रहा है, कभी धोनी कप्तानी छोड़ते हैं तो कभी जडेजा कप्तानी से डर के भाग जाते हैं और बीच सीजन में ये जिम्मेदारी धोनी को दे देते हैं। कल आईपीएल का मैच चल रहा था, अचानक खबर आती है कि जडेजा ने चेन्नई की कप्तानी को छोड़ दिया और धोनी को फिर से टीम का कप्तान बना दिया गया है। कारण बताया गया कि, जडेजा अपने खेल पर फोकस करना चाहते हैं। लेकिन जडेजा कप्तानी छोड़ने का काम 2 मैच हारने के बाद भी कर सकते थे, लेकिन वैसे भी 8 मैचों में फैसले धोनी ले रहे थे और सर जडेजा तमाशा देख रहे थे।

Advertisement
Advertisement

कप्तानी को जडेजा ने बच्चों का खेल समझ लिया है!

चेन्नई टीम IPL की सबसे सफल टीम है, CSK ने 2021 का खिताब भी अपने नाम किया था। लेकिन साल 2022 में टीम ने ऐसा प्रदर्शन किया कि, जीत का खाता खोलना मुश्किल हो गया। विरोधी बदलते रहे, मैदान बदलते रहे, लेकिन चेन्नई टीम की हार का सिलसिला जारी है। चेन्नई ने इस सीजन में जडेजा की कप्तानी में कुल 8 मैच खेले हैं, जिसमें से टीम को सिर्फ 2 में जीत मिली और 6 में हार का सामना करना पड़ा। जिसके बाद टीम के लिए प्लेऑफ के रास्ते बंद होने लगे हैं और जडेजा अब कप्तानी से भी दूर भाग चुके हैं।

*कप्तानी के साथ-साथ बल्लेबाजी में फ्लॉप रहे जडेजा।
*कप्तानी के दबाव के कारण गेंदबाजी में भी फेल रहे जडेजा।
*चेन्नई के हर मुकाबले में धोनी करते दिखते थे टीम की कप्तानी।
*कप्तानी के मुश्किल समय में घबरा जा रहे थे सर जडेजा।

चेन्नई टीम ने सोशल मीडिया पर किया था कप्तानी को लेकर ऐलान

2023 में क्या होगा टीम का?

जेडजा के कप्तानी छोड़ने के बाद कई सवाल खड़े हो रहे हैं, जिसमें से एक सवाल ये है कि साल 2023 में टीम का कप्तान कौन होगा। क्या धोनी अगले साल का IPL खेलेंगे और अगर वो खेलेंगे तो क्या वो कप्तानी अपने पास ही रखेंगे। साथ ही चेन्नई टीम में अभी ऐसा कोई खिलाड़ी नजर नहीं आ रहा है, जो कप्तानी की भूमिका को अदा कर सके।

Advertisement