'आप इतने हैरान क्यों हैं '- 103 मीटर के छक्के को लेकर विराट कोहली ने दी बड़ी प्रतिक्रिया - क्रिकट्रैकर हिंदी

‘आप इतने हैरान क्यों हैं ‘- 103 मीटर के छक्के को लेकर विराट कोहली ने दी बड़ी प्रतिक्रिया

विराट कोहली ने चार साल के लंबे इंतजार के बाद आईपीएल शतक जड़ा।

Virat Kohli (Photo Source: BCCI/IPL Twitter)
Virat Kohli (Photo Source: BCCI/IPL Twitter)

आईपीएल 2023 के पिछले मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) ने सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के खिलाफ 8 विकेट से जीत हासिल की। इस जीत के बाद RCB पॉइंट्स टेबल में 14 अंको के साथ चौथे पायदान पर  है। विराट कोहली ने चार साल के लंबे इंतजार के बाद आईपीएल लीग में शतक जड़ा है।

विराट कोहली ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 63 गेंदो में 12 चौके और 4 छक्को की मदद से 100 रनों की पारी खेली। पारी के दौरान विराट कोहली ने अपना कहर बरपाते हुए SRH गेंदबाज नीतिश रेड्डी के खिलाफ 103 मीटर का गगनचुंबी छक्का जड़ा था। जिसे लेकर विराट कोहली ने RCB द्वारा साझा किए गए वीडियो में बड़ी प्रतिक्रिया दी है।

इस सीजन यह मेरा सबसे बड़ा छक्का है- विराट कोहली

सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ शानदार पारी के बाद अपने 103 मीटर छक्के पर प्रतिक्रिया देते हुए विराट कोहली ने मैसवेल से कहा, ‘103 मीटर, मैं इसे अपने साथ ले जा रहा हूं आप इससे हैरान क्यों है? इस सीजन में यह मेरा सबसे बड़ा छक्का है, इसलिए मैं इसे वैसे भी लूंगा।

सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ विराट कोहली ने आईपीएल करियर का छठा शतक भी जड़ा है। विराट कोहली ने लीग में सर्वाधिक शतक जड़ने वाले क्रिस गेल की बराबरी भी कर ली है।

यहां देखें विराट कोहली का वो वीडियो-

मैक्सवेल ने फाफ और कोहली की साझेदारी को लेकर कही यह बात

सनराइजर्स हैदराबाद ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 186 रन बोर्ड पर लगाए थे। लक्ष्य हासिल करने के लिए रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को एक बड़ी साझेदारी की जरूरत थी। विराट कोहली और फाफ डु प्लेसिस ने पहले विकेट के लिए 172 रनों की साझेदारी निभाई। जिसने टीम के जीत के नींव रखी।

ग्लेन मैक्सवेल ने विराट कोहली और फाफ डु प्लेसिस की साझेदारी को लेकर बात करते हुए कहा, ‘हम फाफ डु प्लेसिस और विराट कोहली की पारियों से हैरान नहीं हैं। दोनों को ऐसे खेलते रहना चाहिए। मैं यही चाहता था कि मुझे बैटिंग नहीं करना पड़े और ये दोनों टीम को जीत दिला कर वापस लौटें। आपको बता दें मैक्सवेल इस मैच में 3 गेंदों में 5 रन बनाकर नाबाद लौटे।

close whatsapp