पाकिस्तान के खिलाफ मैच में अर्शदीप सिंह होंगे रोहित शर्मा के ट्रंप कार्ड, आंकड़े दे रहे हैं गवाही
2022 टी-20 वर्ल्ड कप में अर्शदीप सिंह ने बाबर और रिजवान को किया था आउट।
अद्यतन - Jun 7, 2024 2:41 pm

टी-20 वर्ल्ड कप 2024 में टीम इंडिया ने आयरलैंड के खिलाफ मैच जीतकर अपने अभियान का आगाज किया। अब टीम का अगला मुकाबला पाकिस्तान से 9 जून को नसाउ काउंटी इंटरनेशनल स्टेडियम में होगा। इस मैच का सभी फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। वैसे तो दोनों टीमों में एक से बढ़कर एक मैच विनर्स मौजूद हैं। गेंदबाजों और बल्लेबाजों की बात करें तो टीम इंडिया के पास कई दिग्गज प्लेयर हैं।
गेंदबाजी में भारत के पास जसप्रीत बुमराह हैं, जिनसे पाक बल्लेबाज थर-थर कांपते हैं। लेकिन उनके अलावा एक और गेंदबाज ऐसा है जो इस मैच में पाकिस्तान के बल्लेबाजों को दिन में तारे दिखा सकता है। अब आप भी सोच रहे होंगे कि वो गेंदबाज कौन हैं तो हम आपको बता दें कि वो गेंदबाज कोई और नहीं बल्कि अर्शदीप सिंह हैं। हम ऐसा क्यों कह रहे हैं इसके पीछे की वजह भी हम आपको बताते हैं।
टी-20 वर्ल्ड कप 2022 में Arshdeep Singh ने बाबर आजम और मोहम्मद रिजवान को किया था आउट
दरअसल 2022 टी20 वर्ल्ड कप में जब भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला खेला गया था तब अर्शदीप सिंह ने पाकिस्तान के दो बड़े बल्लेबाज बाबर आजम और मोहम्मद रिजवान को आउट करके टीम इंडिया को अच्छी शुरुआत दिलाई थी। इन दोनों बल्लेबाजों के जल्दी आउट होने की वजह से ही पाक टीम उस मैच में बड़ा स्कोर नहीं बन पाई थी। ऐसे में इस मैच में भी अर्शदीप सिंह से काफी उम्मीदें होंगी।
हालांकि इसमें एक बात ये भी थी कि उस टी20 वर्ल्ड कप के जसप्रीत बुमराह नहीं खेल रहे थे और वो चोट की वजह से वो इस टूर्नामेंट में बाहर हो गए थे। लेकिन इस साल दोनों ही प्लेयर टीम इंडिया का हिस्सा हैं। ऐसे में अगर ये दोनों गेंदबाज उस दिन लय में होते हैं तो पाक बल्लेबाजों के लिए इनके खिलाफ खेलना आसान नहीं होगा। इन दोनों के अलावा भारत के पास सिराज और हार्दिक का विकल्प भी मौजूद है। वहीं स्पिन विभाग में उनके पास युजवेंद्र चहल, कुलदीप यादव, अक्षर पटेल और आर अश्विन मौजूद हैं।
टी-20 वर्ल्ड कप के इस संस्करण में दोनों टीमों के प्रदर्शन की बात करें तो भारत को अपने पहले मुकाबले में आयरलैंड के खिलाफ एकतरफा जीत मिली थी। वहीं पाकिस्तान को अपने पहले मैच में USA के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था।