दूसरे T20I में आकाश चोपड़ा को रास नहीं आई हार्दिक की कप्तानी, मैच के बाद जमकर की आलोचना - क्रिकट्रैकर हिंदी

दूसरे T20I में आकाश चोपड़ा को रास नहीं आई हार्दिक की कप्तानी, मैच के बाद जमकर की आलोचना

वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टी-20 मैच में भी टीम इंडिया को मिली हार।

Aakash Chopra and Hardik Pandya (Image Credit- Twitter)
Aakash Chopra and Hardik Pandya (Image Credit- Twitter)

पूर्व भारतीय क्रिकेटर आकाश चोपड़ा ने भारत और वेस्टइंडीज के बीच दूसरे टी20I में युजवेंद्र चहल का सही से उपयोग नहीं करने के लिए हार्दिक पांड्या की कप्तानी आलोचना की है। रविवार, 6 अगस्त को गुयाना में खेले गए पांच मैचों की श्रृंखला के दूसरे गेम में मेन इन ब्लू ने विंडीज़ के सामने 153 रन का लक्ष्य रखा।

लक्ष्य का बचाव करने उतरी टीम इंडिया की ओर से युजवेंद्र चहल ने शानदार गेंदबाजी की। चहल ने तीन ओवरों में 19 रन दिए लेकिन इसके बाद भी उनसे पूरे चार ओवर नहीं करवाए गए। इसके बाद मेजबान टीम ने दो विकेट से जीत हासिल कर सीरीज में 2-0 की बढ़त बना ली। इसी बीच युजवेंद्र चहल की गेंदबाजी और हार्दिक पांड्या को लेकर बात की।

हार्दिक पांड्या की कप्तानी से बिल्कुल भी खुश नहीं दिखे आकाश चोपड़ा

आकाश चोपड़ा ने अपने यूट्यूब चैनल पर बात करते हुए कहा कहा कि, “आपने युजी चहल को वह ओवर क्यों नहीं दिया? वह हमारा सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज है। उसने 16वें ओवर में दो विकेट लिए और एक रन आउट हुआ। इससे आपको दुख हुआ क्योंकि आपको लगा कि आप खेल में वापस आ गए हैं। वेस्टइंडीज बहुत आसानी से मैच जीत रहे थे। जब तक निकोलस पूरन वहां थे, ऐसा लग रहा था कि कोई मौका नहीं है.”

उन्होंने आगे कहा कि, “हालांकि, निकोलस पूरन ने गेंद को जोर से मारा लेकिन वो संजू सैमसन के हाथों कैच आउट हो गए। जैसे ही निकोलस पूरन आउट होते हैं, आपको लगता है कि आपके पास एक मौका हो सकता है लेकिन उस मौके को बनाने के लिए आपको और अधिक विकेट लेने की जरुरत थी और युज़ी चहल ने वह काम किया।”

आकाश चोपड़ा का मानना ​​है कि युजवेंद्र चहल को वेस्टइंडीज की पारी का 18वां या 19वां ओवर फेंकना चाहिए था। उन्होंने कहा कि, “जब आप लक्ष्य का बचाव कर रहे होते हैं, तो 19वां ओवर 20वें से अधिक महत्वपूर्ण होता है। जब रन बहुत कम हों और विकेट भी कम हों, तो 18वां ओवर और भी महत्वपूर्ण हो जाता है।”

तो युजी चहल 16वें के बाद 18वां ओवर फेंक सकते थे, लेकिन उन्होंने ऐसा नहीं किया। उन्हें 19वां ओवर 100% फेंकना चाहिए था क्योंकि आपको हर गेंद पर एक रन की आवश्यकता थी – 12 गेंदों पर 12 रन – लेकिन उन्होंने ऐसा नहीं किया।”

close whatsapp