तो इस वजह से दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में नहीं खेल रहे है रवींद्र जडेजा - क्रिकट्रैकर हिंदी

तो इस वजह से दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में नहीं खेल रहे है रवींद्र जडेजा

इस समय दक्षिण अफ्रीका और भारत के बीच पहला टेस्ट मुकाबला सेंचुरियन में शुरू हो चुका है।

Ravindra Jadeja (Pic Source-Twitter)
Ravindra Jadeja (Pic Source-Twitter)

इस समय दक्षिण अफ्रीका और भारत के बीच पहला टेस्ट मुकाबला सेंचुरियन में शुरू हो चुका है। तमाम लोग इस टेस्ट सीरीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। भारतीय टीम में इस टेस्ट सीरीज के लिए कई खिलाड़ियों की वापसी हुई है। टेस्ट टीम की कप्तानी रोहित शर्मा करते हुए नजर आएंगे जबकि टीम का उपकप्तान जसप्रीत बुमराह को नियुक्त किया गया है।

इस मुकाबले के टॉस के दौरान भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने प्लेइंग XI की घोषणा की और यह भी बताया कि पहले टेस्ट में रवींद्र जडेजा नहीं खेलेंगे। पहले टेस्ट मैच में भारतीय टीम की ओर से स्पिनर के रूप में सिर्फ रविचंद्रन अश्विन खेल रहे हैं।

टॉस के दौरान रोहित शर्मा ने कहा कि, ‘रवींद्र जडेजा की जगह रविचंद्रन अश्विन खेल रहे हैं। रवींद्र जडेजा को सुबह पीठ में दर्द हो रहा था और यही वजह है कि वो पहले टेस्ट में भाग नहीं ले पाएंगे। रविचंद्रन अश्विन भी हमारे लिए काफी महत्वपूर्ण खिलाड़ी हैं। प्रसिद्ध कृष्णा अपना टेस्ट डेब्यू कर रहे हैं। उनके अलावा शार्दुल ठाकुर, जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद सिराज हमारे मुख्य तेज गेंदबाज होंगे।’

टेस्ट सीरीज को अपने नाम करना चाहेगी भारतीय टीम

इस मैच में भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा के साथ युवा खिलाड़ी यशस्वी जायसवाल ओपनिंग कर रहे हैं जबकि तीसरे नंबर पर शुभमन गिल बल्लेबाजी करते हुए नजर आएंगे। चौथे नंबर पर अनुभवी बल्लेबाज विराट कोहली बल्लेबाजी करेंगे जबकि पांचवें नंबर पर श्रेयस अय्यर को खेलते हुए देखा जाएगा। इसके बाद विकेटकीपर के रूप में इस टीम में केएल राहुल खेल रहे हैं।

बता दें, इस दौरे में भारतीय टीम ने वनडे सीरीज में दक्षिण अफ्रीका को 2-1 से हराया था। फिलहाल टेस्ट सीरीज को भारतीय टीम अपने नाम जरुर करना चाहेगी। दक्षिण अफ्रीका को अपने ही घर में टेस्ट में हराना इतना आसान नहीं है और यह बात भारतीय टीम को भी काफी अच्छी तरह से पता है। जहां पहला मैच आज यानी 26 दिसंबर से सेंचुरियन में शुरू हो चुका है वहीं दूसरा और अंतिम टेस्ट मुकाबला इन दोनों टीमों के बीच 3 जनवरी से केपटाउन में खेला जाएगा।

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?