WI vs IND 2023: वेस्टइंडीज ने पहले टेस्ट के लिए किया टीम का ऐलान, दो नए चेहरों को किया टीम में शामिल - क्रिकट्रैकर हिंदी

WI vs IND 2023: वेस्टइंडीज ने पहले टेस्ट के लिए किया टीम का ऐलान, दो नए चेहरों को किया टीम में शामिल

वेस्टइंडीज और टीम इंडिया के बीच पहला टेस्ट मैच 12 जुलाई से डोमिनिका में खेला जाएगा।

West Indies Test Team. (Image Source: Getty Images)
West Indies Test Team. (Image Source: Getty Images)

क्रिकेट वेस्टइंडीज (CWI) ने 7 जुलाई को भारत के खिलाफ आगामी दो मैचों की टेस्ट सीरीज के पहले टेस्ट के लिए 13-सदस्यीय टीम की घोषणा की।

वेस्टइंडीज और टीम इंडिया के बीच डोमिनिका में 12 जुलाई से खेले जाने वाले पहले टेस्ट के लिए अनकैप्ड बाएं-हाथ के बल्लेबाजों किर्क मैकेंजी और एलिक अथानाजे को 13-सदस्यीय टीम में शामिल किया गया है। ऑलराउंडर रहकीम कॉर्नवाल, जिन्होंने अपना आखिरी टेस्ट नवंबर 2021 में गाले में खेला था, और बाएं-हाथ के स्पिनर जोमेल वारिकन, जो फरवरी में दक्षिण अफ्रीका दौरे से चूक गए थे, दोनों ने भारत के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए वेस्टइंडीज टीम में वापसी की है।

गुडाकेश मोती नहीं खेलेंगे पहला टेस्ट

इस बीच, बाएं-हाथ के स्पिनर गुडाकेश मोती को भारत के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए नहीं चुना गया, क्योंकि वह इस समय अपना रिहैब पूरा कर रहे हैं, नतीजन वेस्टइंडीज के स्पिन गेंदबाजी विभाग में जोमेल वारिकन और रहकीम कॉर्नवाल को जगह बनाने का मौका मिला। वहीं दूसरी ओर, टेविन इमलाच और अकीम जॉर्डन को ट्रैवलिंग रिजर्व के रूप में चुना गया है।

यहां पढ़िए: अभ्यास मैच के दौरान रोहित शर्मा और यशस्वी जायसवाल ने दिखाया विस्फोटक अंदाज

जेडन सील्स और काइल मेयर्स अभी भी रेड-बॉल क्रिकेट में वापसी के लिए तैयार नहीं है। एक तरफ जहां जेडेन सील्स सर्जरी के बाद रिहैब प्रक्रिया से गुजर रहे हैं, वहीं काइल मेयर्स को अभी चोट से रिकवर होने के बाद तुरंत पांच दिनों के टेस्ट क्रिकेट में शामिल नहीं किया जा सकता है।

हम सुधार करना चाहते हैं: डेसमंड हेन्स

क्रिकेट वेस्टइंडीज के मुख्य चयनकर्ता डेसमंड हेन्स ने कहा: “किर्क मैकेंजी और एलिक अथानाजे दोनों युवा खिलाड़ियों ने बहुत रन बनाए हैं और बहुत मैच्योरिटी के साथ खेले, और हमारा मानना है कि वे इस अवसर के हकदार हैं। हम भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज खेलने के लिए बेताब हैं, और हम जानते हैं कि यह चुनौतीपूर्ण होगी, क्योंकि हम आईसीसी टेस्ट मैच चैंपियनशिप का नया सायकल शुरू करने जा रहे हैं। हम सुधार करना चाहते हैं और आगे बढ़ना चाहते हैं।”

यहां देखिए पहले टेस्ट के लिए वेस्टइंडीज स्क्वॉड:

क्रैग ब्रैथवेट (कप्तान), जर्मेन ब्लैकवुड (उप कप्तान), एलिक अथानाजे, टैगेनारिन चंद्रपॉल, रहकीम कॉर्नवाल, जोशुआ दा सिल्वा, शैनन गेब्रियल, जेसन होल्डर, अल्जारी जोसेफ, किर्क मैकेंजी, रेमन रीफ़र, केमर रोच, जोमेल वारिकन।

यहां पढ़ें- क्रिकेट से जुड़ी आज की ताज़ा खबरें

close whatsapp