WI vs IND 2023: वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले T20I मैच में राष्ट्रगान के दौरान रो पड़े कप्तान Hardik Pandya! - क्रिकट्रैकर हिंदी

WI vs IND 2023: वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले T20I मैच में राष्ट्रगान के दौरान रो पड़े कप्तान Hardik Pandya!

हार्दिक पांड्या ने वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले T20I में 19 गेंदों में 19 रन बनाए, और एक विकेट लिया।

Hardik Pandya. (Image Source: Twitter)
Hardik Pandya. (Image Source: Twitter)

भारतीय क्रिकेट टीम इस समय वेस्टइंडीज दौरे पर है, जहां मेहमान टीम ने टेस्ट और वनडे सीरीज जीत ली है। अब भारत के वेस्टइंडीज दौरे के अंतिम पड़ाव की बारी है, यानी कि पांच मैचों की T20I सीरीज, जिसका आगाज अगस्त 3 अगस्त को त्रिनिदाद के ब्रायन लारा स्टेडियम में हो चुका है।

हालांकि, वेस्टइंडीज के खिलाफ पांच मैचों की T20I सीरीज में टीम इंडिया की शुरुआत निराशाजनक रही, क्योंकि मेजबान टीम ने पहले मुकाबले में Hardik Pandya की अगुआई वाली मेहमान टीम को चार रनो से परास्त कर दिया। अब इस T20I सीरीज का दूसरा मुकाबला 6 अगस्त को गुयाना में खेला जाएगा।

राष्ट्रगान के वक्त अपने आंसू नहीं रोक पाए Hardik Pandya

इस बीच, हार्दिक पांड्या पिछले साल से सीमित ओवरों के प्रारूप में भारतीय क्रिकेट टीम की कप्तानी कर रहे हैं, लेकिन स्टार ऑलराउंडर अचानक त्रिनिदाद में इमोशनल हो गए। दरअसल, कप्तान हार्दिक पांड्या त्रिनिदाद में वेस्टइंडीज और भारत के बीच खेले गए पहले T20I मैच से पहले राष्ट्रगान के दौरान रोते हुए नजर आए। भारत के स्टार ऑलराउंडर कैमरे में अपने गिरते हुए आंसू पोंछते हुए नजर आए, जिसकी तस्वीरें इस समय सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही हैं।

यहां पढ़िए: WI vs IND: डेब्यूडेंट तिलक वर्मा ने रचा बड़ा इतिहास, ब्रावो को पछाड़ने से कुछ ही कदम दूर हैं जेसन होल्डर

आपको बता दें, भारत के टी-20 वर्ल्ड कप 2022 से बाहर होने के बाद से हार्दिक पांड्या को T20I टीम की कमान सौंपी गई है। तब से, गुजरात टाइटंस के कप्तान ने 12 T20I मैचों में टीम इंडिया का नेतृत्व किया है, जिसमें आठ जीत और दो हार शामिल हैं। उन्हें इस साल की शुरुआत में भारत की वनडे टीम का उप-कप्तान बनाया गया था, और वेस्टइंडीज दौरे पर उन्होंने दो मैचों में टीम का नेतृत्व किया।

भारत के अगले कप्तान हो सकते हैं Hardik Pandya

वहीं, हार्दिक पांड्या के नेतृत्व कौशल को पहचान तब मिली, जब उन्होंने 2022 में अपने पहले सीजन में गुजरात टाइटंस को आईपीएल खिताब दिलाया था। तब से उन्हें रोहित शर्मा के बाद टीम इंडिया के अगले सीमित ओवरों के कप्तान के रूप में देखा जा रहा है।

close whatsapp