WI vs IND 2023: खतरे में है विराट कोहली का यह T20I रिकॉर्ड, अपनी डेब्यू सीरीज में ही Tilak Varma कर सकते हैं यह कारनामा - क्रिकट्रैकर हिंदी

WI vs IND 2023: खतरे में है विराट कोहली का यह T20I रिकॉर्ड, अपनी डेब्यू सीरीज में ही Tilak Varma कर सकते हैं यह कारनामा

तिलक वर्मा वेस्टइंडीज के खिलाफ अंतिम दो T20I मैचों में इस एलिट लिस्ट में जगह बना सकते हैं।

Tilak Varma and Virat Kohli. (Image Source: Getty Images)
Tilak Varma and Virat Kohli. (Image Source: Getty Images)

भारतीय क्रिकेट टीम वेस्टइंडीज के खिलाफ जारी पांच मैचों की T20I सीरीज के पहले दो मैच गंवाने के बाद आखिरकार तीसरे मैच में जीत हासिल करने में कामयाब रही। हार्दिक पंड्या की अगुवाई में टीम इंडिया ने तीसरे T20I मैच में160 रनों के लक्ष्य का सफलतापूर्वक पीछा करते हुए सात विकेट की जीत दर्ज की।

इस बीच, भारत के युवा बल्लेबाज Tilak Varma के लिए यह डेब्यू सीरीज अब तक बेहद शानदार रही। हैदराबाद के इस युवा बल्लेबाज ने अपने अंतरराष्ट्रीय करियर की पहली तीन T20I पारियों में 39, 51 और नाबाद 49 रन बनाए, और इसके साथ तिलक के नाम अब 139 रन हैं, जो तीन T20I पारियों के बाद किसी भारतीय द्वारा बनाए गए दूसरे सबसे अधिक रन हैं। इस लिस्ट में दीपक हूडा 172 रनों के साथ टॉप पर हैं।

विराट कोहली का T20I रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं Tilak Varma

इसके अलावा, तिलक वर्मा भारत के लिए एक द्विपक्षीय T20I सीरीज में सर्वाधिक रनों के मामले में विराट कोहली का रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं। आपको बता दें, विराट कोहली के नाम पांच मैचों की T20I सीरीज में सर्वाधिक रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज का रिकॉर्ड है, जो उन्होंने 2020-21 में इंग्लैंड के खिलाफ तीन अर्धशतकों की मदद से 231 रन बनाकर हासिल किया था।

यहां पढ़िए: तिलक वर्मा के सपोर्ट में सामने आए पूर्व सेलेक्टर, वर्ल्ड कप टीम में शामिल करने की उठाई मांग!

अब भारत का यह युवा बल्लेबाज वेस्टइंडीज के खिलाफ जारी पांच मैचों की T20I सीरीज के अंतिम दो मैचों में दिग्गज बल्लेबाज कोहली का एक T20I सीरीज में सबसे अधिक रन बनाने वाले भारतीय क्रिकेटर होने का रिकॉर्ड तोड़ सकता है। तिलक वर्मा को अब एक द्विपक्षीय T20I सीरीज में भारत के सर्वाधिक रन बनाने  वाला प्लेयर बनने के लिए केवल 92 रनों की जरुरत है, और उसका फॉर्म देखकर लग रहा है कि वह अंतिम दो मैचों में यह कारनामा कर सकते हैं।

भारतीय बल्लेबाजों की इस लिस्ट में जगह बनाने की कगार पर तिलक वर्मा

आपको बता दें, केएल राहुल और ईशान किशन पांच मैचों की द्विपक्षीय T20I सीरीज में 200 से अधिक रन बनाने वाले केवल दो भारतीय खिलाड़ी हैं, लेकिन वेस्टइंडीज के खिलाफ आगामी दो मैचों में तिलक इस एलिट लिस्ट में जगह बना सकते हैं।

close whatsapp