WI vs IND 2023: त्रिनिदाद पहुंचने के बाद भी टीम इंडिया पर है डोमिनिका टेस्ट में जीत का खुमार, खिलाड़ी हो चुके हैं टेंशन से कोसों दूर
वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट के लिए भारतीय क्रिकेट टीम त्रिनिदाद पहुंच गई है।
अद्यतन - जुलाई 18, 2023 12:08 अपराह्न

टीम इंडिया इस समय वेस्टइंडीज दौरे पर मैदान और मैदान के बाहर रोमांचक समय का लुफ्त उठा रही है। एक तरफ जहां भारत ने पहले टेस्ट में वेस्टइंडीज को एक पारी और 141 रनों से मात दी, वहीं मेहमान टीम के प्लेयर्स कैरेबियन द्वीप पर खूब मजे कर रहे हैं, जिसका गवाह उनके सोशल मीडिया हैंडल्स हैं।
आपको बता दें, वेस्टइंडीज और भारत के बीच दूसरा और अंतिम टेस्ट मैच त्रिनिदाद के क्वींस पार्क ओवल में 20 जुलाई से खेला जाएगा, और इस मैच में जहां मेजबान टीम वापसी कर सीरीज बराबर करने की उम्मीद करेगी, तो वहीं टीम इंडिया 2-0 से क्लीन स्वीप करना चाहेगी।
दूसरे टेस्ट के लिए त्रिनिदाद पहुंची टीम इंडिया
इस बीच, वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट के लिए भारतीय क्रिकेट टीम त्रिनिदाद पहुंच गई है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने 18 जुलाई को ट्विटर पर एक वीडियो शेयर किया है, जहां भारतीय खिलाड़ी एक लाउंज में चिल करते हुए नजर आ रहे हैं। इस दौरान सभी के चेहरों पर हंसी खिल रही थी और वे शायद टीम बस के आने का इंतजार कर रहे थे, क्योंकि सभी अपनी ट्रेवल किट के साथ नजर आ रहे थे।
यहां पढ़िए: ‘साउथ अफ्रीका में उनके जैसे खिलाड़ी की….’- अजिंक्य रहाणे को लेकर विक्रम राठौर ने कही बड़ी बात
BCCI द्वारा शेयर किए गए वीडियो में देखा जा सकता है कि सभी भारतीय खिलाड़ी अलग-अलग ग्रुप में बातचीत कर रहे हैं, वहीं कोच राहुल द्रविड़ अपने सहयोगी स्टाफ के साथ नजर आए, तो कप्तान रोहित शर्मा अपने मोबाइल फोन के साथ व्यस्त थे, अन्य टीम के साथियों की तरह! हालांकि, रवींद्र जडेजा और अजिंक्य रहाणे ने कैमरे पर पोज दिया, जबकि शुभमन गिल अपना पासपोर्ट किसी टीम मेंबर को दिखा रहे थे।
यहां देखिए BCCI द्वारा शेयर किया गया टीम इंडिया का वीडियो:
Happy faces in Trinidad 👋 😊#TeamIndia | #WIvIND pic.twitter.com/OuMCLeXOoc
— BCCI (@BCCI) July 17, 2023
यहां देखिए दूसरे टेस्ट के लिए वेस्टइंडीज का स्क्वॉड:
क्रैग ब्रैथवेट (कप्तान), जर्मेन ब्लैकवुड (उप-कप्तान), एलिक अथानाज़े, टैगेनारिन चंद्रपॉल, रहकीम कॉर्नवाल, जोशुआ दा सिल्वा (विकेटकीपर), शैनन गेब्रियल, जेसन होल्डर, अल्जारी जोसेफ, किर्क मैकेंजी, केविन सिंक्लेयर, केमर रोच, जोमेल वारिकन।
ट्रेवलिंग रिजर्व: टेविन इमलाच, अकीम जॉर्डन।
यहां देखिए भारत का टेस्ट स्क्वॉड:
रोहित शर्मा (कप्तान), अजिंक्य रहाणे (उप-कप्तान), शुभमन गिल, रुतुराज गायकवाड़, विराट कोहली, यशस्वी जयसवाल, केएस भरत (विकेटकीपर), इशान किशन (विकेटकीपर), रविचंद्रन अश्विन, रवींद्र जडेजा, शार्दुल ठाकुर, अक्षर पटेल, मोहम्मद सिराज, मुकेश कुमार, जयदेव उनादकट, नवदीप सैनी।
यहां पढ़ें- क्रिकेट से जुड़ी आज की ताज़ा खबरें