WI vs SL: आमिर जांगू और रोस्टन चेज ने रचा इतिहास, टेस्ट क्रिकेट में छठे विकेट के लिए की रिकॉर्ड 401 रनों की साझेदारी

WI vs SL: आमिर जांगू और रोस्टन चेज ने रचा इतिहास, टेस्ट क्रिकेट में छठे विकेट के लिए की रिकॉर्ड 401 रनों की साझेदारी

तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक श्रीलंका ने दूसरी पारी में 1 विकेट पर 15 रन बनाए थे और टीम अभी भी 303 रन से पीछे है।

WI vs SL 2026 (Image credit Twitter - X)
WI vs SL 2026 (Image credit Twitter – X)

एंटीगा के सर विवियन रिचर्ड्स स्टेडियम में खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच में वेस्टइंडीज के बल्लेबाज आमिर जांगू और कप्तान रोस्टन चेज ने ऐसा कारनामा कर दिखाया, जो टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में पहले कभी नहीं हुआ था। दोनों ने छठे विकेट के लिए 401 रन की शानदार साझेदारी की और कई बड़े रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए।

इस मुकाबले में वेस्टइंडीज की शुरुआत अच्छी नहीं रही थी, लेकिन मुश्किल समय में जंगू और चेज ने पारी को संभाला। दोनों ने धैर्य और बेहतरीन तकनीक का प्रदर्शन करते हुए श्रीलंकाई गेंदबाजों को लंबे समय तक विकेट के लिए तरसाया। उनकी इस साझेदारी की बदौलत वेस्टइंडीज ने पहली पारी में 9 विकेट पर 626 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया।

टेस्ट क्रिकेट में छठे विकेट के लिए सबसे बड़ी साझेदारियां:

खिलाड़ी टीम रन विपक्ष कार्यक्रम का स्थान
आमिर जांगू, रोस्टन चेस वेस्टइंडीज 401 श्रीलंका नॉर्थ साउंड
जॉनी बेयरस्टो, बेन स्टोक्स इंग्लैंड 399 दक्षिण अफ्रीका केप टाउन
बीजे वॉटलिंग, केन विलियमसन न्यूज़ीलैंड 365* श्रीलंका वेलिंग्टन
ब्रेंडन मैकुलम, बीजे वॉटलिंग न्यूज़ीलैंड 352 भारत वेलिंग्टन
महेला जयवर्धने, प्रसन्ना जयवर्धने श्रीलंका 351 भारत अहमदाबाद

अपने करियर का केवल दूसरा टेस्ट खेल रहे आमिर जांगू ने 373 गेंदों में 233 रन की शानदार पारी खेली। उन्होंने अपनी बल्लेबाजी के दौरान संयम और आक्रामकता का शानदार संतुलन दिखाया। वहीं कप्तान रोस्टन चेज अपने दोहरे शतक से सिर्फ छह रन दूर रह गए। उन्होंने 324 गेंदों पर 194 रन बनाए और टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई।

जांगू और चेज की 401 रन की साझेदारी अब टेस्ट क्रिकेट में छठे विकेट के लिए सबसे बड़ी साझेदारी बन गई है। इससे पहले यह रिकॉर्ड इंग्लैंड के बेन स्टोक्स और जॉनी बेयरस्टो के नाम था, जिन्होंने 2016 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 399 रन जोड़े थे।

इतना ही नहीं, टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में पहली बार किसी जोड़ी ने छठे विकेट के लिए 400 से अधिक रन जोड़े हैं। यह वेस्टइंडीज के टेस्ट इतिहास की दूसरी सबसे बड़ी साझेदारी भी है। टीम का सबसे बड़ा रिकॉर्ड अब भी गैरी सोबर्स और कॉनराड हंटे के नाम है, जिन्होंने 1958 में पाकिस्तान के खिलाफ 446 रन जोड़े थे।

श्रीलंका ने अपनी पहली पारी में 308 रन बनाए थे, जिसमें धनंजय डी सिल्वा ने शानदार 120 रन बनाए। लेकिन वेस्टइंडीज के विशाल स्कोर के सामने श्रीलंका पर अब भारी दबाव है। तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक श्रीलंका ने दूसरी पारी में 1 विकेट पर 15 रन बनाए थे और टीम अभी भी 303 रन से पीछे है। ऐसे में मैच में वापसी के लिए श्रीलंकाई बल्लेबाजों को चौथे दिन बड़ी साझेदारियों की जरूरत होगी।

टेस्ट क्रिकेट में वेस्टइंडीज के लिए सबसे बड़ी साझेदारियाँ:

खिलाड़ी  रन गेंद विपक्ष कार्यक्रम का स्थान
कॉनराड हंट, गैरी सोबर्स 465 2nd पाकिस्तान किन्टाल
आमिर जांगू, रोस्टन चेस 401 6th श्रीलंका नॉर्थ साउंड
गैरी सोबर्स, फ्रैंक वॉरेल 399 4th इंग्लैंड ब्रिजटाउन
डेनिस एटकिंसन, क्लेयरमोंट डेपियाज़ा 347 7th ऑस्ट्रेलिया ब्रिजटाउन
एवर्टन वीक्स, फ्रैंक वॉरेल 338 3rd इंग्लैंड पोर्ट ऑफ़ स्पेन

close whatsapp