क्रिकेट छोड़ किसी और चीज में ही लग रहा है संजू सैमसन का मन, आप खुद देख लो
संजू सैमसन की वाइफ ने सोशल मीडिया पर शेयर की कुछ तस्वीरें।
अद्यतन - Jun 21, 2023 1:14 pm

टीम इंडिया के बल्लेबाज संजू सैमसन का क्रेज अलग ही लेवल पर है, फैन्स इस खिलाड़ी को दिल खोलकर प्यार करते हैं। साथ ही संजू भी फैन्स के साथ नई-नई अपडेट सोशल मीडिया पर शेयर करते ही रहते हैं, ऐसा ही कुछ इस बार भी देखने को मिला है लेकिन अब की बार मामला कुछ अलग ही नजर आ रहा है।
वेस्टइंडीज दौरे पर जाना तय है संजू सैमसन का
दूसरी ओर टीम इंडिया को जुलाई महीने में वेस्टइंडीज का दौरा करना है, जहां इस दौरे पर कई युवा खिलाड़ियों को मौका मिल सकता है और साथ ही संजू सैमसन का चुना जाना भी तय है। वैसे संजू को भारतीय टीम से क्रिकेट खेले काफी समय हो गया है, 2022 के आखिर में संजू टीम इंडिया से वनडे मैच खेलते हुए नजर आए थे और जनवरी 2023 में उन्होंने लंका के खिलाफ टी20 मैच खेला था।
संजू सैमसन आज-कल अलग ही मूड में घूम रहे हैं
*संजू सैमसन की वाइफ ने सोशल मीडिया पर शेयर की कुछ तस्वीरें।
*जहां इन पोस्ट में संजू और उनकी वाइफ की हैं क्यूट तस्वीरें।
*संजू की वाइफ ने बड़ा ही प्यारा कैप्शन लिखा है इस बार।
*फैन्स ने भी किए हैं इस पोस्ट पर कई सारे प्यारे कमेंट्स।
ये तस्वीरें पोस्ट की है संजू सैमसन की वाइफ ने सोशल मीडिया पर
कुछ दिनों पहले इस खिलाड़ी ने भी एक तस्वीर की थी पोस्ट
IPL में किया फैन्स को काफी ज्यादा निराश
संजू सैमसन IPL में राजस्थान टीम की कप्तानी करते हैं, इस साल टीम ने लीग का धमाकेदार आगाज किया था। लेकिन फिर टीम जीत की पटरी से उतर गई और प्लेऑफ में जगह नहीं बना पाई। इससे पहले RR टीम ने साल 2022 का फाइनल खेला था, जहां संजू की टीम का सामना गुजरात से हुआ था और स्टार खिलाड़ियों से लबरेज RR टीम खिताब नहीं जीत पाई थी।