आज फिर संजना गणेशन को जसप्रीत बुमराह प्यार आया है, बेहद और बेशुमार आया है!
आज है टीम इंडिया के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह का जन्मदिन।
अद्यतन - Dec 6, 2022 2:03 pm

आज यानी की 6 तारीख के दिन टीम इंडिया के कई खिलाड़ी का जन्मदिन है, जिसमें जसप्रीत बुमराह का नाम भी शामिल है। सोशल मीडिया के जरिए फैन्स रफ्तार के इस सौदागर को खास दिन पर विश कर रहे हैं, साथ ही टीम इंडिया के खिलाड़ियों ने भी बुमराह के लिए पोस्ट शेयर किए हैं। इस बीच एक पोस्ट काफी तेजी से वायरल हो रहा है, जो उनकी वाइफ ने सोशल मीडिया पर साझा किया है।
जसप्रीत बुमराह अभी हैं क्रिकेट एक्शन से दूर
ये साल जसप्रीत बुमराह शायद याद नहीं रखना चाहेंगे, जिसका कारण है उनको लगी चोट और इस चोट के कारण वो काफी समय से क्रिकेट नहीं खेल पाए हैं। साथ ही बुमराह टी20 वर्ल्ड कप टीम का भी हिस्सा थे, लेकिन चोट के कारण वो टूर्नामेंट शुरू होने से पहले ही टीम से बाहर हो गए और उनकी जगह शमी को टीम में शामिल किया गया था।
संजना गणेशन को आज फिर बुमराह पर प्यार आया है!
*आज है टीम इंडिया के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह का जन्मदिन।
*खास मौके उनकी वाइफ संजना गणेशन ने एक पोस्ट किया शेयर।
*संजना ने बुमराह के साथ एक क्यूट तस्वीर की शेयर, लिखा प्यारा कैप्शन।
*वहीं अब उनका ये पोस्ट हो गया है सोशल मीडिया पर वायरल।
जसप्रीत बुमराह के लिए वाइफ ने शेयर खास पोस्ट
तेज गेंदबाज ने वापसी को लेकर तैयारियां कर दी हैं शुरू
दूसरी ओर बुमराह ने वापसी की तैयारी शुरू कर दी है, इसी कड़ी में ये तेज गेंदबाज अपनी फिटनेस पर ध्यान दे रहा है।