इन 2 भारतीय खिलाड़ियों से घबरा रहा है न्यूजीलैंड, मुश्किल में डाल सकते हैं ये दोनों - क्रिकट्रैकर हिंदी

इन 2 भारतीय खिलाड़ियों से घबरा रहा है न्यूजीलैंड, मुश्किल में डाल सकते हैं ये दोनों

Kuldeep Yadav and Yuzvendra Chahal
Kuldeep Yadav and Yuzvendra Chahal (Photo by Gareth Copley/Getty Images)

इस बात पर कोई संदेह नहीं है कि न्यूजीलैंड टीम न्यूजीलैंड में खेलते हुए बहुत ही खतरनाक हो जाती है। किसी भी टीम के लिए न्यूजीलैंड को न्यूजीलैंड में हराना आसान नहीं रहा है। इस समय यह टीम अच्छा प्रदर्शन कर रही है और कागज पर भी ताकतवर लगती है। टीम के पास न केवल अच्छे बल्लेबाज हैं बल्कि गेंदबाज भी हैं। तभी तो कहा जा रहा है कि ऑस्ट्रेलिया टूर भारत के लिए स्टार्टर था और अब न्यूजीलैंड में मेन कोर्स शुरू होगा। यानी न्यूजीलैंड के पूर्व खिलाडि़यों का मानना है कि ऑस्ट्रेलिया में भारत इसलिए जीता क्योंकि ऑस्ट्रेलिया कमजोर था, जबकि न्यूजीलैंड ताकतवर।

भारतीय टीम की ओर से अभी इस बात का जवाब नहीं दिया गया है। शायद वे अपने प्रदर्शन के बल पर इस बात का जवाब देना चाहेंगे। फिलहाल वे ऑस्ट्रेलिया में मिली जीत पर मगन हैं और अभी जुबां के युद्ध में कूदना नहीं चाहते।

भले ही न्यूजीलैंड की ओर से जुबां चलना शुरू हो गई है, लेकिन वे यह बात जानते हैं कि भारतीय टीम कम नहीं है। इस टीम की बल्लेबाजी और गेंदबाजी बेहतरीन है और कहने वाले कह रहे हैं कि भारतीय टीम इस समय बेहतरीन फॉर्म में हैं।

दो भारतीय खिलाड़ी ऐसे हैं जिनसे न्यूजीलैंड घबरा रहा है। सभी जानते हैं कि न्यूजीलैंड के कदम स्पिनर्स के आगे डगमगा जाते हैं और इस समय भारत के युजवेन्द्र सिंह और कुलदीव यादव बेहतरीन गेंदें फेंक रहे हैं। अपनी स्पिन बॉलिंग पर बल्लेबाजों को डांस करा रहे हैं। यही बात न्यूजीलैंड को परेशान कर ही है।

पूर्व का कोच का यह है कहना
न्यूजीलैंड के पूर्व कोच माइक हेसन का भी यही मानना है कि कुलदीप और चहल भारत के पास ऐसे दो खास खिलाड़ी हैं जिनसे पार पा लिया तो न्यूजीलैंड सीरिज जीतने की सोच सकता है। उनके अनुसार ये दोनों फिरकी गेंदबाज बेहद खतरनाक है और इनसे पार पाना न्यूजीलैंड बैट्समैन को लिए आसान नहीं रहेगा। दूसरी ओर भारतीय टीम की जीत भी इन दोनों युवा गेंदबाजों के ही इर्दगिर्द घूमती है।

close whatsapp