धोनी से ‘जलन’ के चक्कर में गौतम गंभीर कर देंगे इन 3 खिलाड़ियों का करियर बर्बाद?
Read here about 3 players (Ruturaj Gaikwad, Ishan Kishan, Shardul Thakur) whose careers will be ruined by gautam gambhir Out of 'Jealousy' with Dhoni?। धोनी से खुद को महान बनाने के चक्कर में इन 3 क्रिकेटर्स का करियर बर्बाद कर सकते हैं गौतम गंभीर?
अद्यतन - जनवरी 29, 2025 10:07 पूर्वाह्न

टीम इंडिया के वर्तमान हेड कोच गौतम गंभीर (Gautam Gambhir) भारत के पूर्व कप्तान-विकेटकीपर महेंद्र सिंह धोनी (M.S. Dhoni) को खास पसंद नहीं करते हैं। गौतम गंभीर ने जितनी धोनी की तारीफ नहीं की है उससे ज्यादा उनपर कटाक्ष किया है।
हालांकि, इसके बाद भी धोनी के फैनबेस में कोई गिरावट नहीं आई है, बल्कि गौतम गंभीर को ही आलोचनाओं का सामना करना पड़ता है। जब भी गौतम गंभीर अपने पूर्व कप्तान (MS Dhoni) के ऊपर इल्जाम लगाते हैं, सोशल मीडिया पर उन्हें काफी ट्रोल किया जाता है।
धोनी से आज भी गौतम गंभीर को है ‘जलन’!
गौतम गंभीर इस समय टीम इंडिया के मुख्य कोच हो गए हैं और इस तरह के बयानबाजी से खुद को बचाए रखते हैं। हालांकि, अभी भी फैंस को लगता है कि उनके अंदर धोनी को लेकर जलन की भावना कहीं न कहीं छुपी हुई है। गौतम गंभीर पर फैंस ने यह आरोप भी लगाए हैं कि उन्होंने धोनी के करीबी खिलाड़ियों को टीम इंडिया से बाहर करने में भूमिका निभाई है।
3 players (Ruturaj Gaikwad, Ishan Kishan, Shardul Thakur) whose careers will be ruined by gautam gambhir Out of ‘Jealousy’ with Dhoni। इस आर्टिकल में हम उन 3 ऐसे खिलाड़ियों की बात करेंगे जो धोनी के करीबी हैं या कैप्टन कूल जिन्हें पसंद हैं, और धोनी से जलन के कारण गौतम गंभीर उन्हें अब टीम इंडिया में घुसने नहीं देना चाहते हैं। कुछ फैंस का यह भी कहना है कि धोनी से जलन के कारण गौतम गंभीर टीम इंडिया के इन तीनों खिलाड़ियों का करियर बर्बाद कर देंगे।
3. ऋतुराज गायकवाड़ (Ruturaj Gaikwad)

क्रिकेट जगत जानता है कि ऋतुराज गायकवाड़ आईपीएल में धोनी की कप्तानी में खेलते थे और धोनी उन्हें काफी पसंद भी करते हैं। जब धोनी ने कप्तानी छोड़ने का फैसला किया, तो उन्होंने ऋतुराज गायकवाड़ को चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) का अगला कप्तान बनाया। गायकवाड़ ने जिस टूर्नामेंट में खेला है, उनके बल्ले ने फैंस को कभी निराश नहीं किया है।
पिछले साल विजय हजारे ट्रॉफी में गायकवाड़ ने 12 पारियों में 9 शतक जड़े थे। वहीं, रणजी ट्रॉफी 2024-25 के पहले दौर में मुंबई के खिलाफ उन्होंने मात्र 87 गेंदों में शतक जड़ा था। हालांकि, घरेलू सर्किट में इस शानदार फॉर्म के बावजूद उन्हें ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी 2024-25 के लिए भारतीय टेस्ट टीम में शामिल नहीं किया गया।
वहीं, इंग्लैंड के खिलाफ मौजूद सीरीज में भी उन्हें नजरअंदाज किया गया। यह देखकर फैंस काफी निराश हैं और उनका कहना है कि गौतम गंभीर धोनी के करीबी होने के कारण उनका करियर बर्बाद करने पर तुले हुए हैं।