Yashasvi Jaiswal

क्या गिल-जायसवाल होंगे टीम इंडिया के अगले रोहित-कोहली?, स्टार ओपनर ने तुलना पर दी प्रतिक्रिया

जिम्बाब्वे के खिलाफ चौथे टी-20 में गिल-जायसवाल की जोड़ी ने पहले विकेट के लिए 156 रनों की साझेदारी की

Team India (Pic Source-X)
Team India (Pic Source-X)

शुभमन गिल और यशस्वी जायसवाल की सलामी जोड़ी ने शनिवार को हरारे में खेले गए चौथे टी20 मैच में जिम्बाब्वे के खिलाफ भारत को 10 विकेट से शानदार जीत दिलाई। गिल-जायसवाल की जोड़ी ने पहले विकेट के लिए 156 रनों की साझेदारी की, जो T20I में भारत के लिए पांचवीं सबसे बड़ी साझेदारी है।

वहीं यशस्वी जायसवाल (Yashasvi Jaiswal) ने अपनी और शुभमन गिल की तुलना रोहित शर्मा और विराट कोहली से करने पर खुलकर बात की है। जायसवाल ने कहा कि वह और गिल उम्मीदों के बोझ के तले नहीं दबना चाहते हैं और सिर्फ अपने खेल पर फोकस करना चाहते हैं।

आपको बता दें कि हाल ही में टी-20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद रोहित शर्मा और विराट कोहली ने T20I को अलविदा कह दिया है। इसके बाद से कौन इन दोनों खिलाड़ियों की जगह लेगा, इसको लेकर चर्चा जारी है। और जिम्बाब्वे के खिलाफ चौथे टी-20 मैच के बाद इसने और जोर पकड़ लिया है, क्योंकि गिल-जायसवाल ने ओपनिंग करते हुए भारत को यादगार जीत दिलाई।

उन्होंने भारतीय क्रिकेट के लिए जो किया है वह अविश्वसनीय है- यशस्वी जायसवाल

मैच के बाद यशस्वी जायसवाल (Yashasvi Jaiswal) ने कहा कि, मुझे लगता है कि उन्होंने भारतीय क्रिकेट के लिए जो किया है वह अविश्वसनीय है और उस ड्रेसिंग रूम का हिस्सा होना मेरे लिए आशीर्वाद है। हम (वह और गिल) मैच दर मैच और एक समय में एक मैच पर फोकस कर रहे हैं।

उन्होंने कहा, इससे भावनाओं को नियंत्रित करने और खेल को बेहतर ढंग से पढ़ने में मदद मिलती है, क्योंकि मैदान पर अलग-अलग परिस्थितियां होती हैं। और जब भी आप रोहित भाई या विराट भैया से बात करते हैं, तो बहुत अनुभव मिलता है। उनसे बात करने और उनसे सीखने का आनंद मिलता है।

जायसवाल ने आगे कहा, ईमानदारी से कहूं तो, मेरे जीवन में बहुत सी चीजें हुईं। मैं वास्तव में इसका आनंद ले रहा हूं। मैं बस एक समय में एक चीज करने की कोशिश करता हूं और यह सुनिश्चित करता हूं कि मैं उस पल का आनंद उठाऊं जो बहुत महत्वपूर्ण है। बाकी सब कुछ भगवान के हाथों में है और वह जो भी देंगे, मैं उसे ले लूंगा।

 

close whatsapp