'ऐसी पिच भारत ने बनाई होती, तो बवाल हो जाता….’ गाबा पिच को लेकर सोशल मीडिया पर भड़के फैंस - क्रिकट्रैकर हिंदी

‘ऐसी पिच भारत ने बनाई होती, तो बवाल हो जाता….’ गाबा पिच को लेकर सोशल मीडिया पर भड़के फैंस

अफ्रीकी कप्तान डीन एल्गर ने गेंदबाजी क्रम की सराहना की है। 

Australia Cricket Team (Image Credit- Twitter)
Australia Cricket Team (Image Credit- Twitter)

साउथ अफ्रीका क्रिकेट टीम इस समय तीन मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलिया दौरे पर है। बता दें कि दोनों टीमों के बीच पहला टेस्ट मैच 17 दिसंबर को शुरू हुआ था और इस मैच का 18 दिसंबर को परिणाम आ गया। मेजबान टीम ने मैच को 6 विकेट से अपने नाम कर लिया और टेस्ट सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है।

तो वहीं इस पहले टेस्ट मैच के दो दिन के खत्म होने को लेकर फैंस ने साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया को ट्रोल करना शुरू कर दिया है, क्योंकि दोनों ही विश्व क्रिकेट की दो सबसे बेस्ट टीम है और इस प्रकार एक टेस्ट मैच का परिणाम 2 दिन में आना कहीं ना कहीं सवाल खड़े करता है। इस पिच को देखने के बाद कई फैंस ने अपने रिएक्शन दिए हैं और कहा है कि, ICC को इस पिच की जांच करनी चाहिए।

साउथ अफ्रीका बनाम ऑस्ट्रेलिया पहले टेस्ट मैच का हाल

मैच में मेजबान ऑस्ट्रेलिया ने टाॅस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया और डीन एल्गर की अगुवाई में साउथ अफ्रीका की पहली पारी 48.2 ओवर में 152 रनों पर सिमट गई। मैच में अफ्रीका की तरफ से पहली पारी में सबसे ज्यादा 64 रन काइल वेरेन ने बनाए तो वहीं पूर्व कप्तान तेंबा बावुमा ने 38 रनों का योगदान दिया। ऑस्ट्रेलिया की तरफ से पहली पारी में नाथन लियोन व मिचेल स्टार्क ने तीन-तीन और पैट कमिंस व स्काॅट बोलैंड ने दो-दो विकेट निकाले।

तो इसके बाद ऑस्ट्रेलिया ने पहली पारी में 50.3 ओवर में 218 रन बनाए, हालांकि ट्रैविस हेड ने गेंदबाजी के अनुकूल इस पिच पर दिखाया कि कैसे बल्लेबाजी की जाती है, हेड ने 92 रनों की शानदार पारी खेली। स्टीव स्मिथ ने 36 और एलेक्स कैरी ने 22 रनों का योगदान दिया। अफ्रीका की तरफ से पहली पारी में सबसे ज्यादा 4 विकेट कगिसो रबाडा ने निकाले और मार्को यांन्सिन को 3, एनरिक नाॅर्खिया को 2 लुंगी एंगिडी को 1 विकेट मिला।

इसके बाद बल्लेबाजी करने उतरी अफ्रीका की टीम पहली पारी में 68 रनों से पिछड़ने के बाद दूसरी पारी में 99 रनों पर ढेर हो गई और ऑस्ट्रेलिया को दूसरी पारी में जीतने के लिए 32 रनों की जरूरत थी, जो ऑस्ट्रेलिया ने दूसरी पारी में 4 विकेट खोकर बना लिए और मैच को 6 विकेट से अपने नाम कर लिया।

पिच को लेकर फैंस ने दिए कुछ ऐसे रिएक्शन

close whatsapp