IPL 2022: आर अश्विन के राजस्थान रॉयल्स (RR) में जाते ही वीरेंद्र सेहवाग ने लिए चटकारे

आर अश्विन और जोस बटलर आईपीएल 2019 में मांकड़ की घटना में शामिल हुए थे।

Advertisement

R Ashwin and Virender Sehwag (Photo by MONEY SHARMA/AFP via Getty Images)

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2022 मेगा नीलामी बेंगलुरु में जारी हैं। यह IPL 2022 नीलामी समय के साथ और रोमांचक होते जा रही हैं, और खिलाड़ियों, क्रिकेट विशेषज्ञों और पूर्व खिलाड़ियों के साथ-साथ क्रिकेट फैंस भी लगातार नीलामी को फॉलो कर रहे हैं।

Advertisement
Advertisement

अब तक IPL 2022 मेगा नीलामी के मुख्य आकर्षणों में से एक भारत के अनुभवी रविचंद्रन अश्विन रहे, उन्हें राजस्थान रॉयल्स (RR) ने 5 करोड़ रुपए में खरीदा है। यह आर अश्विन की चौथी IPL टीम होगी, इसके पहले वह चेन्नई सुपर किंग्स (CSK), पंजाब किंग्स (PBKS) और दिल्ली कैपिटल्स (DC) के लिए खेल चुके हैं।

आर अश्विन के RR में शामिल होते ही भारत के पूर्व सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग ने ट्विटर पर राजस्थान टीम के मजेदार तरीके से चटकारे लिए हैं, क्योंकि अब भारत के स्पिनर इंग्लैंड के विकेटकीपर बल्लेबाज जोस बटलर के साथ एक ही ड्रेसिंग रूम साझा करेंगे, जबकि एक समय में IPL 2019 के दौरान उन दोनों खिलाड़ियों के बीच मैदान में काफी तकरार देखने को मिली थी।

वीरेंद्र सहवाग ने मजाकिया अंदाज में RR और आर अश्विन को किया ट्रोल

दरअसल, IPL 2019 में जब आर अश्विन पंजाब किंग्स (PBKS) का नेतृत्व कर रहे थे, उन्होंने RR के विकेटकीपर बल्लेबाज जोस बटलर को मांकड़ किया था। जिसके बाद मैदान में दोनों खिलाड़यों की बीच शब्दों का वॉर भी देखा गया और बाद में भारतीय ऑफ-स्पिनर को ऐसे करने के लिए काफी नकारात्मक प्रतिक्रियाएं भी झेलनी पड़ी थी, लेकिन मानकडिंग खेल नियमो के अधीन ही आता हैं।

इसलिए जैसे ही RR ने आर अश्विन को खरीदा मानकडिंग की घटना सभी के जेहन में आ गई। क्रिकेट फैंस ने इस बात कर पूरा फायदा उठाते हुए आर अश्विन और राजस्थान फ्रेंचाइची के सोशल मीडिया पर बहुत चटकारे लिए हैं, और अब वीरेंद्र सहवाग भी शामिल ही गए हैं। मांकड़ घटना, जिसमे आर अश्विन और जोस बटलर शामिल थे, की पुरानी तस्वीरे सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं

आर अश्विन को जैसे ही RR ने खरीदा IPL 2022 मेगा नीलामी में खरीदा, वीरेंद्र सहवाग ने मजाकिया अंदाज में RR और भारतीय स्पिनर को ट्रोल किया। उन्होंने ट्विटर का सहारा लिया और मांकड़ घटना को याद करते हुए लिखा अब उन्हें भारतीय स्पिनर को आगामी IPL 2022 में जोस बटलर के साथ मांकड़ विकेट प्लान करते हुए देखने में मजा आएगा।

देखिये यहां कैसे वीरेंद्र सहवाग ने मजाकिया अंदाज में RR को किया ट्रोल

Advertisement