IPL 2024: इस सीजन RCB के लिए खेलेंगे रोहित शर्मा! सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं ट्वीट्स
रोहित शर्मा बतौर प्लेयर खेलेंगे IPL 2024 में।
अद्यतन - Dec 18, 2023 10:44 am

आईपीएल 2024 को लेकर ऑक्शन का आयोजन 19 दिसंबर को दुबई में किया जाएगा। इस ऑक्शन से पहले एक खबर जिसने सभी को हैरान कर दिया था वो था रोहित शर्मा को मुंबई इंडियंस की कप्तानी से हटाए जाने का। दरअसल 15 दिसंबर की शाम को मुंबई इंडियंस ने यह ऐलान किया कि, आगामी सीजन में रोहित शर्मा की जगह हार्दिक पांड्या मुंबई इंडियंस की कप्तानी करेंगे।
इस खबर को सुनकर मुंबई इंडियंस के फैंस का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया। इसके बाद कोई फैन MI की जर्सी जला रहा था तो कोई कोई कैप। वहीं इस खबर को सुनने के बाद MI के इंस्टाग्राम पर लगभग 10 लाख फॉलोअर्स कम हो गए हैं। अब कुछ फैंस का मानना है कि रोहित शर्मा को मुंबई इंडियंस से बाहर आ जाना चाहिए और किसी और फ्रेंचाइजी के लिए खेलना चाहिए।
दरअसल सोशल मीडिया पर कुछ ट्वीट्स वायरल हो रहे हैं जिसमें फैंस कहना है कि अब रोहित और विराट को IPL में एक साथ खेलना चाहिए। इसका मतलब साफ है कि, फैंस रोहित शर्मा को अब रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की तरफ से खेलते हुए देखना चाहते हैं। उनका मानना है कि अगर ऐसा ऐसा होता है तो RCB इस सीजन पहला खिताब जीत सकती है।
यहां देखिए रोहित शर्मा को लेकर फैंस का ट्वीट
rohit sharma should captain RCB,,,,, are you ready RCBians?#rcb #ViratKohli #cricket #rohitsharma pic.twitter.com/nITlI07lq8
— Shubham Srivastava (@Shubham192223) December 18, 2023
हालांकि आधिकारिक तौर पर ऐसा होना संभव नहीं है। क्योंकि रोहित इस साल मुंबई इंडियंस से बाहर नहीं आ सकते हैं। इससे पहले खबर ये भी आई थी कि ऑक्शन से पहले दिल्ली कैपिटल्स फ्रेंचाइजी ने रोजित शर्मा को ट्रेड करने के लिए मुंबई इंडियंस से संपर्क किया था लेकिन फ्रेंचाइजी ने साफ़ तौर पर इससे इंकार कर दिया।
आपको बता दें कि रोहित शर्मा की कप्तानी में मुंबई इंडियंस ने पांच बार खिताब अपने नाम किया था और उनके नेतृत्व में ही मुंबई इंडियंस आईपीएल की सबसे सफल फ्रेंचाइजी बनी थी। अब देखना यह होगा कि हार्दिक पांड्या की कप्तानी में अब ये टीम कैसा प्रदर्शन करती है।
यह भी पढ़ें: हार्दिक पांड्या या रोहित शर्मा, कौन होगा टी-20 वर्ल्ड कप 2024 में भारत का कप्तान?