Champions Trophy 2025 के पहले मैच में पाकिस्तान के खिलाफ विल यंग ने जड़ा शतक, फैंस ने दिए खास रिएक्शन
खिलाड़ी ने 108 गेंदों में खेली शतकीय पारी
अद्यतन - Feb 19, 2025 7:48 pm

आईसीसी चैंपियंस ट्राॅफी 2025 की शुरुआत आज 19 फरवरी से हो चुकी है। पहला मैच मेजबान व गत चैंपियन पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच कराची के नेशनल स्टेडियम में खेला जा रहा है। वहीं, इस मैच में न्यूजीलैंड टीम के सलामी बल्लेबाज विल यंग (Will Young) ने शानदार अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए टूर्नामेंट का पहला शतक ठोक दिया है।
विल के शतक पर फैंस सोशल मीडिया के माध्यम से जमकर रिएक्शन देते हुए नजर आ रहे हैं। मुकाबले में विल यंग ने 108 गेंदों में अपना शतक पूरा किया है, जोकि उनके वनडे करियर का कुल चौथा शतक है। कराची स्टेडियम में खेली गई अपनी इस शतकीय पारी के दौरान उन्होंने कुल 11 चौके और 4 छक्के लगाए।
साथ ही यंग ने यह शतक विषम परिस्थितियों में बनाया है, क्योंकि मैच में एक समय न्यूजीलैंड ने 40 रनों के भीतर ही डेवाॅन काॅन्वे (10) और अनुभवी बल्लेबाज केन विलियमसन (1) के विकेट जल्दी गंवा दिए थे। लेकिन विल ने एक छोर संभाल कर रखा और टीम के लिए रन बनाते गए। उन्हें नंबर पांच पर बल्लेबाजी करने आए टाॅम लाथम (52*) से भी अच्छा साथ मिला। दोनों के बीच खबर लिखे जाने तक चौथे विकेट के लिए 109 रनों की साझेदारी हो चुकी है।
डेवाॅन काॅन्वे 10, केन विलियमसन 1 और डेरिल मिचेल 10 रन बनाकर आउट हो चुके हैं। दूसरी ओर, पाकिस्तान की ओर से अभी तक गेंदबाजी में नसीम शाह, अबरार अहमद और हारिस रउफ को 1-1 सफलता मिली है। देखने लायक बात होगी कि न्यूजीलैंड की टीम पाकिस्तान के सामने जीत के लिए कितने रनों का लक्ष्य रखती है?
इस शतक से जुड़े कुछ रोचक फैक्ट
*बता दें कि इस शतक के साथ चैंपियंस ट्राॅफी में विल यंग पाकिस्तान के खिलाफ शतक लगाने वाले कुल दूसरे खिलाड़ी बन गए हैं। इससे पहले साल 2002 में सनथ जयसूर्या ने कोलंबो में पाकिस्तान के खिलाफ शतक लगाया था।
*इस शतक के साथ ही विल यंग न्यूजीलैंड के ऐसे चौथे क्रिकेटर बन गए हैं, जिन्होंने चैंपियंस ट्राॅफी में शतक लगाया है। विल यंग से पहले साल 2000 में क्रिस क्रेंस, 2004 में नाथन एस्टल और 2017 में केन विलियमसन शतक लगा चुके हैं।
देखें विल यंग की पारी पर फैंस ने किस प्रकार दिए रिएक्शन
Will Young delivers on the big stage and brings up the first century of the #ChampionsTrophy 2025 🫡#PAKvNZ 📝: https://t.co/E5MS83LjB8 pic.twitter.com/uZzNqcaLvt
— ICC (@ICC) February 19, 2025
What a 100 from the dangerously good looking Will Young! pic.twitter.com/t99bjmDnk0
— The ACC (@TheACCnz) February 19, 2025
🚨 WILL YOUNG BECOMES THE FIRST BATTER TO SCORE HUNDRED IN CHAMPIONS TROPHY 2025 🚨 pic.twitter.com/wLiv77jtpT
— Johns. (@CricCrazyJohns) February 19, 2025
HUNDRED IN CT OPENER BY WILL YOUNG.
– What a century by Young Vs Pakistan. He's playing a superb knock for New Zealand, a great start to the Champions Trophy. 🏆 pic.twitter.com/4oSyf9u0pC
— Mufaddal Vohra (@mufaddal_vohra) February 19, 2025
Brilliant 💯 from Will Young. Played with solid strike rate despite the tough situation early on.
— Irfan Pathan (@IrfanPathan) February 19, 2025
We have our FIRST centurion of the 2025 Champions Trophy 💯🥇
It has been a superb innings from Will Young 👏#ChampionsTrophy2025 #PAKvNZ pic.twitter.com/8OVGit1pNt
— Sport360° (@Sport360) February 19, 2025
Beautiful Innings Pure Masterclass by Will Young. This innings is brighter than broadcasting 👏 pic.twitter.com/ezThF0WJIE
— Gagan🇮🇳 (@1no_aalsi_) February 19, 2025
Will young is Nz's big match player. Owned pcci in India and now showing levels in Pakistan in Pakistan, both in imp phrases 👺📈 pic.twitter.com/t78ymWEfO3
— ANU🚯 (@Anuphobia_007) February 19, 2025
FIRST HUNDRED OF CT 2025!
What an outstanding hundred by Will Young under pressure! pic.twitter.com/oiBdFL2sDs
— junaiz (@dhillow_) February 19, 2025